
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ पटियाला में रिव्यू मीटिंग की। इसमें बॉर्डर एरिया को छोड़कर पंजाब भर से सभी रेंज आईजी व डीअाईजी व एसएसपी मीटिंग में पहुंचे। यहां अमन कानून, नशे व क्राइम पर विचार चर्चा की गई। साथ ही आने वाले समय के हालात को देखते हुए रणनीति तैयार की। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने कहा कि वह पंजाब की अमन और कानून व्यवस्था को लेकर सभी बॉर्डर एरिया के अलावा अन्य पंजाब के इलाकों का जायजा ले रहे हैं। इसके चलते पटियाला में शनिवार काे पंजाब भर के सभी रेंज आईजी, डीआईजी एसएससी के साथ मीटिंग की है। इसमें क्राइम, टेररिज्म, अमन कानून की व्यवस्था के मद्देनजर विचार चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में अमन और कानून व्यवस्था को किसी हाल में भी खराब करने नहीं दिया जाएगा। शरारती तत्वों के साथ लड़ने के लिए उनकी फाेर्स तैयार है। यहां स्पेशल डीजीपी और डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन प्रबोध कुमार, एडीजीपी एडमिन गौरव यादव, एडीजीपी सुरक्षा वरिंदर कुमार, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ईश्वर सिंह, एडीजीपी पिए कुलदीप सिंह, आईजी कमांडो एसओजी एके पांडे, डीजीपी के स्पेशल ऑफिसर सुरिंदर लांबा, आईजी पटियाला रेंज जतिंदर सिंह औलख, आईजी जालंधर रेंज और साइबर क्राइम नौनिहाल सिंह, आईजी बठिंडा रेंज अरुण कुमार मित्तल, आईजी फिरोजपुर रेंज चंद्रशेखर, आईजी काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब अमित प्रसाद, पुलिस कमिश्नर जालंधर गुरप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर लुधियाना राकेश अग्रवाल सहित बॉर्डर रेंज अमृतसर को छोड़कर सभी जिले के एसएससी मौजूद रहे।
कहा-जरूरत अनुसार बार्डर एरिया में रखा जाएगा हाई अलर्ट
सरहद पर हथियार मिलने के मामले में सही दिशा में चल रही जांच
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oasRHz
via
No comments: