बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के भराड़ीघाट की ओर से आ रहे एक ट्रक का ड्राइवर साईड का हिस्सा हाईवे पर ही रहा, जबकि दूसरा हिस्सा नम्होल से ऊपर की ओर टेपरा जाने वाले लिंक रोड पर चला गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा लिंक रोड के डंगे पर अटक गया, जिससे वह टेढ़ा होने के बावजूद पलटने से बच गया। ट्रक पलटने की स्थिति में हाईवे पर ट्रैफिक जाम होने के साथ ही कोई अप्रिय हादसा भी हो सकता था।
माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि नम्होल में मोड़ पर हाईवे के साथ लिंक रोड भी है। साईन बोर्ड न होने की वजह से रात को उसका पता नहीं चल पाता। इसकी वजह से पहले भी इस तरह की दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
नम्होल के पास हाईवे और लिंक रोड के बीच में अटका ट्रक।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o0JSnH
via
नम्होल में नेशनल हाईवे और लिंक रोड के बीचों बीच अटका ट्रक
Reviewed by Dibyendu
on
19:04
Rating:
No comments: