Breaking News

test

कुम्हारहट्‌टी में फ्लाईओवर से ट्रक पर गिरा कई टन वजनी लोहे का गार्डर

सोलन/कुमारहट्टी .चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर फोरलेन का काम चल रहा है। कुम्हारहट्‌टी में फ्लाईओवर बनाया गया है। अभी शटरिंग निकाली नहीं गई। शनिवार सुबह इसके नीचे से वाहनों की आवाजाही चालू थी। जैसे ही एक ट्रक नीचे से गुजरा, ऊपर से कई टन वजनी लोहे का गार्डर उसके ऊपर गिर गया।


हादसे में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन कोई छोटी गाड़ी इस गार्डर की चपेट में अाती तो मामला गंभीर हो सकता था। इस दौरान काफी देर तक जाम भी लग गया जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। जीआर इंफ्रा कंपनी के साइट इंचार्ज सुशील अहूजा का कहना है कि हादसे के बारे में मुझे कोई जानकारी नही है। मैं काम स कहीं बाहर हूं। वापस लौटकर जानकारी हासिल करूंगा, तभी कुछ बता पाऊंगा।

जीआर इंफ्रा की लापरवाही :फोरलेनिंग का काम कर रही जीआर इंफ्रा कंपनी को रात 11 से सुबह 4 बजे तक काम करने की परमिशन है। साथ ही वीकेंड पर काम करने से मना किया हुआ है क्योंकि वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है। उसके बावजूद कर्मचारी शटिरंग हटाने का काम कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
An iron guard weighing several tons fell on a truck from a flyover in Kumharhatti


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oeZiVt
via
कुम्हारहट्‌टी में फ्लाईओवर से ट्रक पर गिरा कई टन वजनी लोहे का गार्डर कुम्हारहट्‌टी में फ्लाईओवर से ट्रक पर गिरा कई टन वजनी लोहे का गार्डर Reviewed by Dibyendu on 18:13 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.