Breaking News

test

रेलवे ने 14 विशेष ट्रेनें चलाने को दी हरी झंडी, देशभर से ट्रेनों के जरिए दर्शन करने सुल्तानपुर लोधी आ सकेगी संगत

चंडीगढ़.सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपील पर रेलवे मंत्रालय ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर सुल्तानपुर लोधी आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते एक बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे मंत्रालय ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की मांग पर एक दो नहीं बल्कि पूरी 14 विशेष रेल गाड़ियां चलाने को अपनी मंजूरी दे दी है। यह रेल गाड़ियां राज्य में से और राज्य के बाहर अंतरराज्यीय लंबी दूरियों की चलेंगी। यह विशेष रेल गाड़ियां और एक्सप्रेस रेल गाड़ियां श्रद्धालुओं को पंजाब और अन्य क्षेत्रों खासकर नांदेड साहिब और पटना साहिब से सुल्तानपुर लोधी लेकर जाएंगी। इससे पहले इसी महीने केंद्र ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर नई दिल्ली और सुल्तानपुर लोधी के बीच विशेष एक्सप्रेस रेल गाड़ी चलाने का ऐलान किया था।

श्रद्धालुओं की बड़ी आमद को देखते हुए रेलवे द्वारा ऐतिहासिक कस्बों डेरा बाबा नानक और सुल्तानपुर लोधी को जोड़ती हुई एक और रेलगाड़ी शुरू करने का फैसला किया है जो डेरा बाबा नानक से रात 7.15 बजे शुरू होगी और आधी रात बाद 1.30 बजे अपनी मंजिल पर पहुंचेगी। 4 नवंबर से रेलगाड़ी चलाने का काम दोगुना कर दिया जायेगा।

स्टेशन को अपग्रेड करने का काम भी जोरों पर
नवंबर महीने में होने वाले ऐतिहासिक समागमों से पहले रेलवे द्वारा सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने का जारी काम मुकम्मल हो जायेगा। उत्तरी रेलवे द्वारा भेजे पत्र के अनुसार अमृतसर-डेरा बाबा नानक डीजल मल्टीपल यूनिट (डी. ई. एम. यू.) 1 से 16 नवंबर 2019 तक कुल 60 बार चलेगा। यह अमृतसर से रात को 9.10 बजे रवाना होगा और डेरा बाबा नानक में सुबह-सुबह 2.30 बजे पहुंचेगा।

फिरोज़पुर-पटना जंक्शन एक्सप्रेस 3 बार चलेगी
फिरोज़पुर-पटना जंक्शन एक्सप्रेस 1 से 16 नवंबर तक 3 बार चलेगी जो पटना साहिब से 6,10 और 16 नवंबर को रात 10.45 बजे रवाना होगी। फिरोजपुर से वापसी का सफर 5, 9 और 14 नवंबर को आधी रात समय पर 12. 40 बजे शुरू करेगी और नांदेड साहिब में शाम 6.05 बजे पहुंचेगी।

इन ट्रेनों का यह रहेगा रूट

साप्ताहिक फिरोजपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस नांदेड से शनिवार सुबह 9 बजे वाया भोपाल, आगरा, बठिंडा होती हुई फिरोजपुर में रात 10. 50 बजे पहुंचेगी। यह वापसी में फिरोजपुर से वीरवार को आधी रात बाद 1.30 बजे चलेगी और नांदेड में बाद दोपहर 1 बजे पहुंचेगी। हिसार-सुल्तानपुुर लोधी रेलगाड़ी रोजमर्रा की तरह चलेगी। जिसके इस समय के दौरान कुल 28 फेरे होंगे। इसके अलावा सुल्तानपुर लोधी से गंगानगर, सुल्तानपुर लोधी-नवांशहर और फाजि़ल्का-सुल्तानपुर लोधी ट्रेनें चलेंगी। पुरानी दिल्ली-लोहियां खास ट्रेन परिवर्तनीय दिनों के मौके पर 40 बार चलेगी। यह दिल्ली से सोमवार से रात समय 11. 50 बजे चलेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Railways gave the green signal to run 14 special trains


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nY5qRQ
via
रेलवे ने 14 विशेष ट्रेनें चलाने को दी हरी झंडी, देशभर से ट्रेनों के जरिए दर्शन करने सुल्तानपुर लोधी आ सकेगी संगत रेलवे ने 14 विशेष ट्रेनें चलाने को दी हरी झंडी, देशभर से ट्रेनों के जरिए दर्शन करने सुल्तानपुर लोधी आ सकेगी संगत Reviewed by Dibyendu on 17:39 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.