Breaking News

test

रेलवे ट्रैक के पास होने वाले दशहरा-रामलीला पर नजर रखेगी आरपीएफ

नई दिल्ली | देशभर में रेलवे पटरियों के पास होने वाले दशहरा व रामलीला समारोहाें पर इस बार आरपीएफ इंटेलिजेंस की नजर रहेगी। पिछले साल दशहरे पर अमृतसर में हुए हादसे से सबक लेकर रेलवे ने अारपीएफ काे यह निर्देश दिया है। अमृतसर में पिछले साल 60 से ज्यादा लाेगाें की माैत हाे गई थी। रेलवे ने इस बार देशभर में उन जगहों की पहचान करने काे कहा है, जहां पिछले कई सालों से रेलवे ट्रैक के पास रामलीला या रावण दहन होता है। दिल्ली सहित नॉर्दर्न रेलवे के सभी डिविजनों में इस पर काम शुरू हो गया है। रेलवे की सुरक्षा एजेंसी ऐसी जगहों पर बैरिकेडिंग भी करेगी। रेलवे ने आरपीएफ के अलावा रेल पथ, इंजीनियरिंग विभाग, स्टेशन अधिकारियों से भी अपने-अपने इलाकाें में रामलीला अाैर दशहरा अायाेजनाें की ऐसी लोकेशन की रिपोर्ट भेजने काे कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2m9n2JU
via
रेलवे ट्रैक के पास होने वाले दशहरा-रामलीला पर नजर रखेगी आरपीएफ रेलवे ट्रैक के पास होने वाले दशहरा-रामलीला पर नजर रखेगी आरपीएफ Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.