
बनूड़|राज्य सरकार ने घर-घर रोजगार मुहिम तहत लगाए जा रहे हैं। चितकारा यूनिवर्सिटी में रोजगार मेला लगाया गया। इसमें 20 कम्पनियों ने 1359 नौजवानों का रोजगार के लिए शार्टलिस्ट किया गया। 6 विभागों ने सवै रोजगार करने के चाहवान 141 नौजवानों की रजिस्ट्रेशन करवाई। इनको ट्रेनिंग के बाद सबसिडी पर लोन की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। रोजगार मेले संबंधी जानकारी देते जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो के सदस्यों ने बताया कि आज 20 कम्पनियों व पंजाब सरकार के 6 विभागों ने नौजवानों को रोजगार व सवै रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जिले के 2200 के करीब नौजवानों ने हिस्सा लिया व 1359 नौजवानों का अलग-अलग कम्पनियों ने चुनाव किया। 141 नौजवानों ने अपना रोजगार करने के लिए नाम दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि जिन नौजवानो ने आज रजिस्ट्रेशन करवाई है उनको रोजगार व कारोबार ब्यूरो द्वारा समय-समय पर रोजगार के बेहतर अवसरों संबंधी जानकारी दी जाती रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nyzcwe
via
No comments: