
बिलासपुर | हिमाचल अराजपत्रित कोष कर्मचारी महासंघ की कमान टीएंडए मुख्यालय शिमला के सालिगराम चौहान को सौंपी गई है। सेवानिवृत्त कोष अधिकारी प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बिलासपुर में संपन्न महासंघ की राज्य कार्यकारिणी के चुनाव में सालिगराम चौहान को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा मंडी के दयाराम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिलासपुर के सुरेंद्र राणा, किन्नौर के अमित तनवर, सिरमौर के अयूब खान, हमीरपुर के अरुण व शिमला के सुशील शर्मा उपाध्यक्ष, कांगड़ा के कुलदीप राणा महासचिव, ऊना के कुलदीप चंद, सोलन के विक्रम सिंह व चंबा के मनीष संयुक्त सचिव, कुल्लू के विनीत, केलांग के गोविंद नेगी, सोलन के आनंद किशोर शर्मा व स्टेट ट्रेजरी के हिरदाराम शर्मा संगठन सचिव, टीएंडए मुख्यालय शिमला के मनमोहन शर्मा प्रेस सचिव, मंडी के गुरमुख सिंह सह प्रेस सचिव, टीएंडए मुख्यालय शिमला के हैपी चौहान कोषाध्यक्ष, कुल्लू के अमर सिंह मुख्य सलाहकार, काजा के राजूराम व केलांग के शेर बहादुर थापा सलाहकार तथा बिलासपुर के सोहनलाल कानूनी सलाहकार चुने गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nYuGHN
via
No comments: