Breaking News

test

सरकारी विभागों में सेटिंग का झांसा देकर थमाए नौकरी के जाली नियुक्ति पत्र, 45 लाख रुपए ठगे

भास्कर संवाददाता | आनंदपुर साहिब

स्थानीय पुलिस ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर 45 लाख रुपए की ठगी मारने वालें दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना मुखी भारत भूषण ने बताया कि राम अवतार पुत्र पहु लाल के साथ गांव फेटली तहसील नालागढ़ हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को दरखास्त दी थी कि चंदर शेखर पुत्र रमेश चंद गांव आदूवाल तहसील नालागढ़ व रोहित काशटा उर्फ रिंकू पुत्र शुभाष चंद गांव मसोबरा शिमला ने उसके लड़के और रिश्तेदारों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर और नकली नियुक्ति पत्र के भरोसे से उनसे 45 लाख रुपए ठगे हैं।

इसके बाद डीएसपी आनंदपुर साहिब ने पड़ताल की और जिला पुलिस मुखी की प्रवानगी मिलने के बाद उक्त आरोपी चंदर शेखर व रोहित काशटा खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ठगी मारने वाले दोनों युवकों ने 7 से अधिक व्यक्तियों से अलग-अलग विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और जिसमें ₹5 लाख प्रति व्यक्ति सरकारी नौकरी देने का वादा किया। क्षेत्र के नौजवानों को अपनी बातों में फंसाकर सरकारी विभाग में पक्की नौकरी देने का वादा किया वहीं इन लोगों ने कहा कि हमारी अलग-अलग विभागों में अच्छी जान पहचान व सेटिंग है जिस के झांसे में क्षेत्र के के नौजवान लड़के व लड़कियां आ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन ठगबाजों ने अपने चंगुल में प्रभात को पीडब्ल्यूडी विभाग में जेईई की नौकरी लगवाने के लिए ₹5 लाख रुपए में सौदा तय किया तथा 3 लाख एडवांस में लिए ₹2 लाख नियुक्ति पत्र मिलने उपरांत लिए।

इसी प्रकार मुकेश कुमार, ज्योति, रजनी, अमन, उज्जवल शर्मा, रवि कुमार को अपनी चुंगल में में फंसाया और इन सभी से 3 लाख एडवांस में लिए व इन सभी लड़के लड़कियों से करीब ₹45 लाख रुपए की ठगी मारी और इन सभी व्यक्तियों को जाली नियुक्ति पत्र दे दिए जबकि सभी व्यक्ति अलग-अलगविभागों में नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने के लिए गए तो पता चला की यह नियुक्ति पत्र जाली हैं। इन व्यक्तियों से 29 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर पैसे लिए और उसके बाद चंडीगढ़ के चक्कर भी लगवाए जबकि पीड़ितों ने थाना आनंदपुर साहिब में लिखित शिकायत दी थी।

प्रीमियम के नाम पर 2 लाख 31 हजार रुपए की ठगी

रोपड़ | सिटी पुलिस ने जोनल मैनेजर बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी चंडीगढ़ अमित खन्ना के बयानों पर कंपनी रोपड़ की ब्रांच के अधिकारी पर ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान शोरान मिश्रा कस्टमर रिलेशन एग्जीक्यूटिव ब्रांच बजाज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी रोपड़ के रूप में हुई। सुरेश कुमार ने बताया कि उक्त आरोपी बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की रोपड़ ब्रांंच में बतौर कस्टमर रिलेशन एग्जीक्यूटिव काम करता था और उक्त आरोपी कंपनी के ग्राहकों से इंश्योरेंस प्रीमियम लेकर कंपनी के पोर्टल में जमा नहीं करवाता था और ग्राहकों को प्रीमियम की नकली रसीदें देता था और आरोपी ने इस दौरान 2 लाख 31 हजार 736 रुपए की ठगी मारी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2maZjJd
via
सरकारी विभागों में सेटिंग का झांसा देकर थमाए नौकरी के जाली नियुक्ति पत्र, 45 लाख रुपए ठगे सरकारी विभागों में सेटिंग का झांसा देकर थमाए नौकरी के जाली नियुक्ति पत्र, 45 लाख रुपए ठगे Reviewed by Dibyendu on 19:01 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.