Breaking News

test

भोरंज मारपीट मामले में परिजनों ने की कडी कार्यवाही की मांग

घटना को याद करते ही सहम जाता है युवक, पिटाई का विडियो भी हुआ है वायरल

भास्कर न्यूज | हमीरपुर

भोरंज मारपीट मामले के पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपीयों के खिलाफ कडी कार्यवाही की मांग की है। शुक्रवार को युवक को मेडीकल करवाने के लिए हमीरपुर बुलाया गया था। घटना को याद करके पीड़ित गौरव सहम जाता है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक के चाचा का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाए।

सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडीओ वायरल होने के बाद भोरंज पुलिस ने इस घटना को लेकर गौरव की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पीड़ित युवक के पिता कमलेश, चाचा नवीन व सुशील ने मीडिया को बताया कि गौरव अब भी डरा हुआ है। वह इस घटना को लेकर बहुत आहत हैं। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि वो दोबारा ऐसी हरकत किसी दूसरे के साथ न करें। कमलेश कुमार ने बताया कि एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने उनसे व बेटे गौरव से भी बात कर घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की है।

चाचा नवीन कुमार ने कहा है कि पुलिस अब निष्पक्ष ढंग से सारे मामले की जांच करे। गौरव ने भी अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया और कहा कि उसे कोर्ट से इस मामले में इंसाफ जरूर मिलेगा। गौरव के अनुसार उसे धोखे से सुनसान जगह ले जाया गया और दया की भीख मांगने के बावजूद पशुओं की तरह उसे बर्बरता से पीटा गया। उसका कसूर भी नहीं बताया गया। उसकी कसी के साथ रंजिश नहीं थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2nqqq3b
via
भोरंज मारपीट मामले में परिजनों ने की कडी कार्यवाही की मांग भोरंज मारपीट मामले में परिजनों ने की कडी कार्यवाही की मांग Reviewed by Dibyendu on 19:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.