
मुजेसर थाना क्षेत्र की संजय कॉलोनी स्थित बीपी स्कूल से लापता हुए तीन छात्रों को मिसिंग सेल ने अमृतसर से बरामद किया है। तीनों वहां किसी कंपनी में नौकरी करने लगे थे। उनकी उम्र 17 से 19 वर्ष है। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर बच्चों को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस कमिश्नर केके राव ने बच्चों को बरामद करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। तीनों बच्चे एक अगस्त 2019 को स्कूल से ही कहीं चले गए थे। तीनों छात्रों की मिसिंग की शिकायत परिजनों ने मुजेसर थाना में दर्ज कराई गई थी। बच्चों की तलाश के लिए संजय कॉलोनी चौकी के जांच अधिकारी आलमुद्दीन को लगाया गया। इसके अलावा फरीदाबाद मिसिंग पर्सन सेल और स्टेट क्राइम मिसिंग पर्सन सेल भी इनकी तलाश में लगी थी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस की टीमें बच्चों की तलाश में लगी थीं। 26 सितंबर को गुमशुदा अनिकेत शुक्ला नाम के बच्चे ने अपनी मेल आईडी से नया फोन लेने के बाद अमृतसर में लॉग इन की। जबकि उससे पहले वह आईडी किसी दूसरे फोन में भी चल रही थी।
लोकेशन मिलने के बाद बच्चों की मिली जानकारी
प्रवक्ता ने बताया कि कंपनी से उस आईपी एड्रेस की जानकारी मांगी गई और उस वाईफाई से अटैच नंबर निकलवाए गए। सभी का आधार बनाकर देखा गया तो अमृतसर के ट्रांसपोर्ट नगर की लोकेशन आ रही थी। आईडी की लोकेशन भी वहीं की मिल रही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mUlJin
via
No comments: