Breaking News

test

आइटीआई हमीरपुर में इंब्रोडरी पेमेंट सीट की रह गई 20 सीटें खाली, अन्य ट्रेड हो गए फुल

आइटीआई हमीरपुर में एडमिशन के लिए आखिरी स्पॉट राउंड पूरा हो गया। इसमें भी 168 सीटों में से 21 सीटें खाली रह गई हैं। इनमें अकेले इंब्रोडरी ट्रेड की पेमेंट सीट वाली 20 सीटें खाली रहीं और एक सीट फैशन डिजाइनिंग की नहीं भर पाई है।

जबकि अन्य ट्रेडों सिलाई टेक्निशियन सब्सिडाइज्ड (एनसीवीटी) की 20 में 20, सिलाई नॉन सब्सिडाइज्ड में 20 में से 20, बेसिक केसमेटोलॉजी सब्सिडाइज्ड की 48 में से 48, एसओटी ईएमबी सब्सिडाइज्ड में 20 में से 20 फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी एफडीटी नाॅन सब्सिडाइज्ड में 40 में 39 सीटें भर गई हैं। इससे लगता है कि व्यवसायिक कोर्स की तरफ युवाओं को रूझान बढ़ने लगा है। हालांकि अकेले एसओटी ईबीएम नॉन सब्सिडाइज्ड में 20 में से 20 सीटें ही खाली रह गई हैं।

मार्किट डिमांड को लेकर एसअोटी इवीएम के हैं दो बैच

एसओडी इबीएम में मार्किट की डिमांड के मुताबिक भी प्रबंधन ने यहां इस ट्रेड की दो बैच एक साथ बैठाने का प्रावधान किया था। इनमें एक 20 सीटों का बैच सब्सिडाइज्ड और दूसरा 20 सीटों का अलग बैच नान सब्सिडाइज्ड का बैठाया है। इस बार इस ट्रेड की सब्सिडाइज्ड सीटें तो भर गई पर पेपेंट सीटें नहीं भर सकीं। हालांकि इसके पीछे वजह यह भी बताई जा रही कि कॉलेजों में एडमिशन को एक्ट्रा मोहलत मिलने से कई स्टूडेंट्स ने इस ट्रेड में एडमिशन लेने की बजाए कॉलेज मंे एडमिशन को तरजीह दी है, लेकिन लगता अभी भी युवाओं को व्यवसायिक ट्रेडों में दक्षता हासिल करने के लिए जागरूक करने की बड़ी जरूरत है।

प्रदेश स्तर पर ही ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हुई है। आखिरी स्पॉट राउंड भी 20 को खत्म हो गया है। इस बार सिर्फ इंब्रोडरी के पेमेंट वाली 20 सीटें ही खाली रही, जबकि अन्य ट्रेड भर गए हैं। अजय गुलेरिया, प्रिंसिपल आईटीआई हमीरपुर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mspICB
via
आइटीआई हमीरपुर में इंब्रोडरी पेमेंट सीट की रह गई 20 सीटें खाली, अन्य ट्रेड हो गए फुल आइटीआई हमीरपुर में इंब्रोडरी पेमेंट सीट की रह गई 20 सीटें खाली, अन्य ट्रेड हो गए फुल Reviewed by Dibyendu on 19:04 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.