Breaking News

test

टकसाली कांग्रेसियों को सक्रिय करना होगा : प्रो. लाल

अमृतसर | आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के कोआॅर्डिनेटर नरिंदर कुमार वीरवार को अमृतसर पहुंचे। इस दौरान वह पूर्व गवर्नर आरएल भाटिया और पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल से मिले। उन्होंने कांग्रेस को पुन: पांव पर खड़े करने के लिए उनसे सुझाव मांगे। प्रो. लाल के निवास स्थान ग्रीन एवेन्यू में बातचीत की। प्रो. लाल ने बताया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को कार्यव्यवहार में परिवर्तन लाना होगा और सभी राज्यों के अध्यक्षों को अपने-अपने प्रदेश में घरों में बैठे टकसाली कांग्रेसियों को मिलकर उन्हें सक्रिय करना होगा। इस मौके पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता सुरिंदर केवलानी, स्वतंत्रता सेनानी परिवार के जवाहर लाल पाठक, कर्णवीर वर्मा, नवदीप शर्मा, अजय कुमार आदि ने भी अपने सुझाव पेश किए। प्रो. लाल की ओर से कोआॅर्डिनेटर नरिंदर कुमार को श्रीमद् भागवत गीता और दोशाला देकर सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - the stereotypical congressmen have to be activated prof red


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2n2oTQQ
via
टकसाली कांग्रेसियों को सक्रिय करना होगा : प्रो. लाल टकसाली कांग्रेसियों को सक्रिय करना होगा : प्रो. लाल Reviewed by Dibyendu on 19:01 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.