कपूरथला .2012 में खरीदी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन न करवाना गाड़ी चालक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे जेल की हवा खानी पड़ी। गाड़ी पर जो नंबर लिखवाया हुआ था, वह पुलिस चेकिंग के दौरान ट्रेस करने पर एक ट्रैक्टर का निकला। थाना सदर पुलिस ने गाड़ी चालक के कागजात दिखाने के लिए कहा। गाड़ी चालक जब कोई कागजात नहीं दिखा पाया तो पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा 420, 483 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना सदर पुलिस ने गांव बरिंदपुर में नाकेबंदी कर रखी थी। वह अपने मोबाइल वाहन एप से वाहनों के नंबरों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सुल्तानपुर लोधी की ओर से टाटा वेंटलायर ईएक्स गाड़ी को रोका गया। गाड़ी पर लिखा नंबर पीबी-08-सीबी-2380 वाहन एप पर चेक किया गया तो मोबाइल स्क्रीन पर जॉन डियर 5050 रंग ग्रीन का विवरण आ गया।
इसकी रजिस्ट्रेशन 6 जुलाई 2012 में हुई थी। अथॉरिटी जालंधर से रणजीत सिंह के नाम पर जारी हुआ था। जब गाड़ी चालक से कागजात की मांग की तो नहीं दिखा सका। पुलिस ने गाड़ी चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में चालक ने नाम जरनैल सिंह निवासी पत्तड़ खुर्द करतारपुर जिला जालंधर बताया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2oeLWsk
via
No comments: