Breaking News

test

एचएससीसी के अधूरे काम की पूरी सच्चाई

पटियाला | राजिंदरा अस्पताल में 150 करोड़ रुपए की लागत से बना सुपर स्पेशलिटी सेंटर को अभी तक एचएससीसी की तरफ से राजिंदरा प्रशासन को हैंड ओवर नहीं किया गया। वहीं कंपनी भी काम पूरा कर जा चुका है। अभी तक सुपर स्पेशलिटी बिल्डिंग के तरफ जाने का एक तरफा का रास्ता तैयार नहीं हुआ है। पार्किंग का काम भी हाेना है। ओटी सेक्शन भी छोटे बनाए गए। जिसके चलते अभी तक एचएससीसी ने यह बिल्डिंग हैंडओवर नहीं की। 8 सितंबर को सेक्रेटरी के दौरे ने कहा था कि न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी दो डिपार्टमेंट की ओटी और ओपीडी शिफ्ट की जाए। बिल्डिंग हेंड ओवर न होने के चलते अभी तक यह डिपार्टमेंट भी शिफ्ट नहीं किए जा सके। निकले का रास्ता पीडब्ल्यूडी को अभी बनाना पड़ रहा है।

आदेश के बाद न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की ओटी और ओपीडी होनी थी शिफ्ट

एचएससीसी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की हो चुकी मीटिंग

बीते दिनों एचएससीसी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के बीच तालमेल को लेकर मीटिंग भी हो चुकी है। हैंडओवर को लेकर चर्चा भी हो चुकी है। मीटिंग में दोनों के बीच बिल्डिंग में जो भी कमी है उसे लेकर भी चर्चा हुई। एमएस ने बिल्डिंग की जांच कर रिपोर्ट सरकार को भेज चुके हैं।

सुपर स्पेशिएलिटी सेंटर में ओटी छोटे बनाए पार्किंग है नहीं, नतीजा...डिपार्टमेंट शुरू नहीं

न ही रास्ता पूरा और स्टाफ भी अधूरा

वहीं सुपर स्पेशलिटी सेंटर को लेकर भी अभी तक पूरा स्टाफ भर्ती नहीं हो सका। यहां तक की स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भी भर्ती प्रक्रिया चल रही है। हालांकि सुपर स्पेशलिटी सेंटर में इक्यूपमेंट भी पूरे आ चुके है। इतना ही नहीं रास्ता भी अधूरा है।

हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही

अभी पीडब्ल्यूडी और एचएससीसी के बीच हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। सब कुछ देखकर ही पीडब्ल्यूडी हैंडओवर लेगी। उम्मीद है कि 30 सितंबर तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उम्मीद है कि जल्द सुपर स्पेशएलिटी बिल्डिंग शुरू हो जाएगी। -डीके तिवारी, सेक्रेटरी, मेडिकल एजुकेशन।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Patiala News - the complete truth of incomplete work of hscc


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2mHxtnX
via
एचएससीसी के अधूरे काम की पूरी सच्चाई एचएससीसी के अधूरे काम की पूरी सच्चाई Reviewed by Dibyendu on 18:57 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.