Breaking News

test

एक ही जगह पर हर तरह की संपूर्ण कार्डियक केयर करती है टीम

पटियाला|हार्ट इंस्टीट्यूट ने शनिवार को हार्ट टीम एप्रोच कॉसेंप्ट की शुरुआत की। डॉ. गुरप्रीत सिंह सिद्धू ने विश्व हार्ट डे पर कहा कि हार्ट टीम एप्रोच कार्डियोवेस्कुलर के लिए एक मानक बन गई है। दिलशाद सिंह सिद्धू, सीओओ, ने बताया कि हमारे डिपार्टमेंट ऑफ कार्डियक साइंसेज में क्लिनिकल कार्डियोलॉजिस्ट, इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट और कार्डियक सर्जन की एक टीम है, जो एक ही जगह पर हर तरह की संपूर्ण कार्डियक केयर करती है। हार्ट टीम के काम करने के तरीके के बारे में बात करते हुए डॉ. एसपीएस बग्गा, सीनियर कार्डियक सर्जन, ने कहा कि किसी भी गंभीर परिस्थिति के मामले में हार्ट टीम तेजी से हरकत में आती है। टीम के सभी सदस्य एक साथ आते हैं और मरीज को सही इलाज देने के लिए परिवार से बातचीत करते हैं और उन्हें अलग अलग विकल्पों के बारे में बताते हैं। डॉ. सिमरजोत सिंह सरीन, सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि हार्ट टीम के लक्ष्यों में शामिल हैं, उपलब्ध डायग्नॉस्टिक्स की बेहतर व्याख्या, डायरेक्ट उपचार के लिए तय गाइडलाइंस को लागू करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2o7WYPU
via
एक ही जगह पर हर तरह की संपूर्ण कार्डियक केयर करती है टीम एक ही जगह पर हर तरह की संपूर्ण कार्डियक केयर करती है टीम Reviewed by Dibyendu on 18:52 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.