Breaking News

test

निजी स्कूल फीस के लिए दबाव न डालें, पेंशन भी देने के आदेश

रीजन में मामले...

पंजाब में बुधवार काे काेराेना पाॅजिटिव के 5 नए केस अाए। इनमें 3 मोहाली, 1-1 अमृतसर व लुधियाना में आया। अमृतसर में दरबार साहिब के पूर्व रागी पद्मश्री निर्मल खालसा की रिपोर्ट पाॅजिटिव अाई है। बताया जा रहा है कि 3 मार्च को इंग्लैंड से उनके घर गेस्ट आए थे। 30 मार्च को उन्हें जीएनडीएच की आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था। लुधियाना में जिस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वह मृतक महिला के संपर्क में थी। मोहाली में इग्लैंड से लौटे दंपति की बेटी व उसकी नानी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सूबे में पाॅजिटिव लाेगाें की संख्या 46 हाे गई है। 1260 संदिग्धों में से 1149 की रिपोर्ट निगेटिव और 65 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, हरियाणा में काेरोना से 1 की मौत हो गई। उधर, बुधवार को पंजाब सरकार ने कई अहम फैसले लिए। सभी स्कूल प्रबंधकों को दाखिले व फीसों की डेट 1 माह बढ़ाने, निजी स्कूलों को फीस जमा कराने के लिए परिजनों पर दबाव न डालने व लेट फीस न वसूलने के आदेश दिए। काेरोना प्रभावित जिलाें में सांस की बीमारी की जांच को मोबाइल वैनें चलाने, मिड-डे मील का राशन छात्रों को उनके घरों मेंं मुहैया कराने व सभी की पेंशन डालने के आदेश दिए।

फैसले }घर में मनाए बैसाखी का जश्न, बैंक पूरा हफ्ता खुलेंगे

{सरकार ने काेराेना से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग को आइसोलेशन बेड 5,000 तक बढ़ाने की हिदायत दी है। साथ ही जरूरी प्रोटेक्टिव गेयर, वेंटिलेटर और मास्क खरीदने के निर्देश दिए हैं।

{सीएम ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को हिदायत दी है कि जो लाभपार्थी बैंक और एटीएम जाने में असमर्थ हैं उनकी सभी प्रकार की पेंशन या अन्य लाभ भत्ते खातों में ट्रांसफर और बिजनेस कोर्सपोंडेंट्स (एजेंट) द्वारा देने को यकीनी बनाया जाए।

{बैंकों को पूरे हफ्ते काम करने की मंजूरी दे दी है। बैंक सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।

{बैसाखी के जश्न को लेकर सीएम ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार हरप्रीत सिंह से लोगों को घर में अरदास करने की अपील करने को कहा है।

जालंधर में सीआरपीएफ तैनात

ज्यादा दाम लेने वालों की 0172-2684000 पर करें शिकायत


अंबाला के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

काेरोना संक्रमित अंबाला निवासी 67 वर्षीय बुजुर्ग हरजीत ने चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पहले उनकी मौत हो गई। एक अन्य बुजुर्ग की निगेटिव रिपोर्ट के बाद भी मौत हो गई।

पद्मश्री निर्मल खालसा समेत 5 नए पॉजिटिव, अब तक 46 केस...

पंजाब अपडेट

राज्य संदिग्ध पॉजिटिव मौतपंजाब 65 46 (+5) 4चंडीगढ़ 0 14 (+1) 0हिमाचल 167 3 1हरियाणा 244 30 (+1) 1

सूबे में कोई दुकानदार जरूरी वस्तुओं का एमआरपी रेट से ज्यादा दाम वसूलता है तो उसकी शिकायत लोग 0172-2684000 पर कर सकते हैं। बुधवार को यह हेल्पलाइन नंबर सरकार ने जारी किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में जरूरी वस्तुओं की बिक्री एमआरपी या उससे कम दाम पर ही लोगों के लिए दुकानों पर उपलब्ध हो। वहीं, सीएम कैप्टन अमरिंदर ने डिप्टी कमिश्नरों को कर्फ्यू के बीच राज्य में चलाए जा रहे राहत कार्यों पर निगरानी रखने को कहा है।


सफाई सेवकों पर बरसाए फूल, नोटों की माला पहनाई

नाभा में लोगों ने सफाई सेवकों पर फूल बरसाए और नोटों की माला पहनाई। सीएम ने भी इसकी प्रशंसा की।

कर्फ्यू को लेकर सरकार के कई अहम फैसले... कोरोना प्रभावित जिलों में सांस के मरीजों की जांच को चलेंगी मोबाइल वैन

जिला पॉजिटिव ठीक हुए मौत

नवांशहर 19 0 1

माेहाली 10 0 1

होशियारपुर 6 1 1

जालंधर 5 0 0

लुधियाना 3 0 1

अमृतसर 2 0 0

पटियाला 1 0 0



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amritsar News - do not press for private school fees orders to give pension also
Amritsar News - do not press for private school fees orders to give pension also
Amritsar News - do not press for private school fees orders to give pension also


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39Axe0D
via
निजी स्कूल फीस के लिए दबाव न डालें, पेंशन भी देने के आदेश निजी स्कूल फीस के लिए दबाव न डालें, पेंशन भी देने के आदेश Reviewed by Dibyendu on 18:55 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.