Breaking News

test

ट्राईसिटी आरजे मीनाक्षी के साथ सुन रही ‘साइकिलगिरि’ की घंटी

94.3 माय एफएम की ताकत है। उसके लिस्टनर्स इसीलिए एंटरटेनिंग एक्टिविटीज के जरिए लिस्टनर्स के मुद्दे उठाते रहते हैं। उस समस्या का हल भी निकलते हैं। लॉकडाउन के के बाद इसी सिलसिले को जारी रखते हुए माय एफएम की आरजे मीनाक्षी लेके आईं "साइकिलगिरि और पिछले दिनों मे लिस्टनर्स ही नहीं अधिकारियों ने भी मायएफएम की एक्टिविटी को बहुत सराहा।

आरजे मीनाक्षी ने इस एक्टिविटी मे सबसे पहले साइकिलिस्ट की समस्याओं को समझा उनके साथ साइकिल से चंडीगढ़ के साइकिल ट्रैक्स का मुआयना किया। जहां जहां सुधार की जरूरत है उन मुद्दों को प्रशासन तक भी पहुंचाया। जिन्होंने भरोसा दिलाया है कि वह समस्याओं का समाधान जल्द करेंगे। लिस्टनर्स ने आरजे मीनाक्षी को बताया कि एक मुद्दा है कि जिससे लोग बहुत परेशान है वह यह है कि लोग मार्केट प्लेसेस में मास्क नहीं लगा रहे हैं न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा है।

खासतौर पर सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट के आसपास। आरजे मीनाक्षी निकल पड़ी "साइकिलगिरि" करने सेक्टर-22 की मार्केट में और प्रशाशन और पुलिस दोनों ही सामने आए। आरजे मिनाक्षी के इस इनिशिएटिव में पुलिस और प्रशाशन की टीम के साथ मोबाइल मार्केट का निरीक्षण किया और मास्क नहीं लगाने वालों का चालान भी करवाया।

एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अभिषेक कौशिक ने माय एफएम आरजे मिनाक्षी की तारीफ की। कोरोना के काल में भी आरजे मीनाक्षी ने इतना अच्छा कदम उठाया है। चंडीगढ़ को बेहतर बनाने के लिए और इससे उनके टीम का हौसला भी बढ़ा है जो दिन रात कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई मे लगी हुई हैं।

माय एफएम की “साइकिलगिरि” इस हफ्ते भी जारी रहेगी और इस हफ्ते के अंत में आरजे मीनाक्षी हमारे राइड पार्टनर रामा स्टोर्स सेक्टर -22बी चंडीगढ़ के सौजन्य से एक जरूरतमंद को साइकिल भी गिफ्ट करेंगी। अगर आप आरजे को अपने एरिया में बुलाना है तो फेसबुक पे इनबॉक्स करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tricity listening to 'Cyclegiri' with RJ Meenakshi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gHJf8i
via
ट्राईसिटी आरजे मीनाक्षी के साथ सुन रही ‘साइकिलगिरि’ की घंटी ट्राईसिटी आरजे मीनाक्षी के साथ सुन रही ‘साइकिलगिरि’ की घंटी Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.