Breaking News

test

मलोट में टैंपो की चपेट में आने से बच्चे की मौत, चालक फरार

मलोट के रविदास नगर में घरों में आरओ का पानी डालने वाला टैंपो की चपेट में आने से 2 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिटी मलोट की पुलिस ने परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मलोट के रविदास नगर में दो साल के बच्चे की घरों में पानी सप्लाई करके वाले टैंपाे की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि टैंपाे चालक मौके से फरार हो गया।

बच्चे के पिता ने बताया कि उनका दो साल का बच्चा घर में खेलता हुआ गली में निकला तो तेज रफ्तार से टैंपाे चलाते हुए चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी तरफ नगर के पार्षद विशम्बर दास ने बताया कि गलियाें में टैंपाे चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं उन्होंने कई बार प्रशासन के पास शिकायत की परंतु किसी ने भी कोई ध्यान नहीं दिया। नगर वासियों ने टैंपाे चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QJamFn
via
मलोट में टैंपो की चपेट में आने से बच्चे की मौत, चालक फरार मलोट में टैंपो की चपेट में आने से बच्चे की मौत, चालक फरार Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.