Breaking News

test

रिकवरी को इस्तेमाल ई-पॉस मशीनों की जांच के आदेश

निगम के तीन मुलाजिमों की ओर से 17.50 लाख का टैक्स का पैसा हजम करने के मामले में मेयर बलकार संधू ने तीनों मुलाजिमों की सुनवाई की। इस दौरान तीनों मुलाजिमों को बुला मेयर ने सख्त हिदायतें जारी कर कहा कि निगम का जो पैसा उन्होंने इधर-उधर किया है, उसे पहले जमा करवाएं।

इस दौरान उन्हें कुछ दिनों का समय देकर मोहलत दे दी, लेकिन मेयर ने चेतावनी दी कि अगर दिए गए समय अनुसार पैसा जमा नहीं हुआ तो वे पुलिस विभाग को सीधे एफआईआर दर्ज करने की शिकायत देंगे। उन्होंने बताया कि रिकवरी के लिए इस्तेमाल की मशीनों की विभागीय जांच के आदेश अफसरों को दे दिए हैं और अगले हफ्ते रिपोर्ट पेश करने को कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gDz70d
via
रिकवरी को इस्तेमाल ई-पॉस मशीनों की जांच के आदेश रिकवरी को इस्तेमाल ई-पॉस मशीनों की जांच के आदेश Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.