Breaking News

test

लक्कड़ मंडी में चार दुकानों में चोरी, ज्यादा सामान नहीं मिलने के कारण सामान जलाने का किया प्रयास

बीते सप्ताह शुक्रवार को थाना सिटी टू के सामने चोरों द्वारा जैन बेकरी का गल्ला तोड़कर 25 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गए तो वहीं बीती रात्रि थाना सिटी टू से थोड़ी दूरी पर स्थित स्थित लक्कड़ मंडी में चोर 4 दुकानों से कुछ नकदी चुरा ले गए। जबकि कुछ दुकानों में कुछ भी हासिल न होने से चोरों ने दुकान में आग जलाकर सामान जलाने का प्रयास भी किया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लक्कड़ मंडी स्थित हार्डवेयर की दुकान में राजपाल एंड संस के संचालक राजपाल ने बताया कि शुक्रवार रात चोर उनके साथ में बनी एक कार पेंटर की दुकान के माध्यम से उनकी दुकान में घुसे और दुकान में रखे गल्ले से करीब 1000 रुपए की नकदी चुराने के साथ-साथ गल्ले से ओबीसी की चेकबुक भी गायब है और दुकान में कुछ दस्तावेज भी जले पड़े हैं, जिससे उन्हें संदेह है कि चोरों ने दुकान में ज्यादा कुछ न मिलने पर दुकान में आग लगाने का प्रयास किया।

इसी प्रकार से बाद में चोरों ने साथ में बनी सुमन सेनेटरी हाउस की दुकान में छत के रास्ते घुसकर वहां से करीब 400 की नकदी चुराई और यहां भी चोरों ने आग लगाने का प्रयास किया। इसी प्रकार से चोरों ने हार्डवेयर की दुकान राज कुमार नितिन कुमार की दुकान में घुसकर वहां से भी करीब 500 की नकदी चुराई है।

राजपाल ने बताया कि चोरों ने लक्कड़ मंडी में बनी एक कारपेंटर की दुकान में घुसकर वहां से कुछ औजार चुराकर इन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। कार पेंटर नरिंद्र कुमार ने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से केवल कुछ औजार चोरी किए हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। लेकिन एक सप्ताह पहले थाने के सामने और अब थाने से कुछ दूरी पर चोरों द्वारा वारदात को अंजाम देने के कारण दुकानदारों में डर का माहौल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four shops in Lakkad Mandi tried to burn goods due to theft, not getting much goods


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34XQff5
via
लक्कड़ मंडी में चार दुकानों में चोरी, ज्यादा सामान नहीं मिलने के कारण सामान जलाने का किया प्रयास लक्कड़ मंडी में चार दुकानों में चोरी, ज्यादा सामान नहीं मिलने के कारण सामान जलाने का किया प्रयास Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.