Breaking News

test

यस बैंक की बजाय पीएयू गेट 2 के पास बनेगा अप-रैंप

फिरोजपुर रोड चुंगी से लेकर भारत नगर चौक तक बन रहे एलिवेटेड पुल का काम पूरा होने में अभी काफी समय लगने के आसार हैं। अभी तक पुल के डिजाइन ही बदले जा रहे हैं। इस पुल पर 7 अप-डाउन रैंप बनने हैं। इनमें से अभी तक सिर्फ 4 रैंप को फाइनल किया गया है। इनमें से भी यस बैंक के पास बनने वाले अप रैंप की लोकेशन अब बदल इसे पीएयू गेट 2 के पास कर दिया है। इसकी मंजूरी हाईवे अथॉरिटी ने दी है। इसकी पुष्टि प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रशांत दुबे ने की। उन्होंने बताया कि इस रैंप के बनने से साउथ सिटी की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को पुल पर चढ़ने में आसानी होगी। उधर, बार-बार डिजाइन बदलने से प्रोजेक्ट का काम धीरे चल रहा है। इसके चलते फिरोजपुर रोड पर रोज सुबह-शाम जाम लग रहा है। इससे लोगों की भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इधर, पावरकॉम-एनएचएआई में तालमेल की कमी से प्रोजेक्ट में देरी

इस प्रोजेक्ट में देरी का कारण पावरकॉम और एनएचएआई दोनों महकमों का आपसी तालमेल की कमी है। एनएचएआई आरोप लगा रहा है कि पावरकॉम समय पर तारें शिफ्ट नहीं कर रहा है। पावरकॉम का तर्क है कि एनएचएआई की तरफ से समय पर फंड जारी नहीं किया जा रहा। इन दोनों महकमों के आपसी तालमेल की कमी के चलते प्रोजेक्ट के काम में देरी हो रही है। एनएचएआई ने पीएयू गेट 2 के पास अप-रैंप बनाने से पहले वहां से गुजर रही हाईटेंशन वायर को वहां से शिफ्ट करने के लिए 8.70 करोड़ रुपए पावरकॉम को जारी करने के लिए मंजूर किए हैं, लेकिन एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर का कहना है कि पावरकॉम महकमे ने तारों को शिफ्टिंग के लिए जो फंड लेना है, उसके लिए अभी तक एनएचएआई को अकाउंट नंबर ही नहीं दिया गया, जबकि एनएचएआई ने दो बार लेटर भी जारी कर दी।

अब तक पावरकॉम को 2.5 करोड़ जारी

पावरकॉम 66 केवी टावर लाइन के एक्सईएन हरप्रीत सिंह ने एनएचएआई के दिए तर्क को स्पष्ट किया कि पीएयू गेट 2 पर हाईटेंशन तारों के लिए पहले एस्टीमेट बना था, उन्हें टावर पर ही ऊंचा करना है। इसके 2.5 करोड़ पावरकॉम के खाते में जमा है। बाद में इन्होंने एस्टीमेट बदल टावर लाइनों को अंडरग्राउंड करने का प्रपोजल दिया। इसका एस्टीमेट 11 करोड़ बना है। इसमें से 2.5 करोड़ एनएचएआई के पहले आ चुके हैं, जबकि 8.70 करोड़ जारी करने के लिए एनएचएआई को दो महीने पहले से नोटिस जारी किया जा चुका है। अकाउंट नंबर पहले से इनके पास है, जान-बूझकर लटकाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Up-ramp to be built near PAU Gate 2 instead of Yes Bank


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3b3VgDN
via
यस बैंक की बजाय पीएयू गेट 2 के पास बनेगा अप-रैंप यस बैंक की बजाय पीएयू गेट 2 के पास बनेगा अप-रैंप Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.