Breaking News

test

कोरोना से 4 की मौत, 43 पाॅजिटिव केस मिले, जिले में अब तक 1,538 संक्रमित, 45 की मौत, 416 एक्टिव केस, 1,077 ठीक हुए

जिले में कोरोना संक्रमण से सोमवार को 4 लोगों की मौत हो गई जबकि कुल 43 पॉजिटिव केस सामने आए। अब तक 45 मरीजों की कोरोना से जान गंव चुके हैं और कुल 1,538 संक्रमित हो चुके हैं। जिले में अब 416 एक्टिव केस हैं जबकि 1077 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। जिन मरीजों की आज कोरोना से मौत हुई उनमें 2 शहर के हैं। इनमें वीना जैन (71) निवासी गौतम नगर होशियारपुर का इलाज सीएमसी लुधियाना से चल रहा था जबकि संतोष चावला (55) निवासी होशियारपुर का इलाज सीएमसी लुधियाना से चल रहा था।

वहीं, निशान सिंह (60) निवासी इब्राहिमपुर टांडा का इलाज जालंधर के अस्पताल में और कुलवंत कौर (59) निवासी मिशन रोड दसूहा का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके अलावा पाॅजिटिव आए मरीजाें में शहर से 18, माहिलपुर से 1, दसूहा से 5, तलवाड़ा से 1, मुकेरियां से 3, टांडा से 2, गढ़शंकर से 1, चक्कोवाल से 1, गांव देपुर से 2, हारटा बडला से 2, भूंगा से 2, पोसी से 1, हाजीपुर सेहत केंद्र से जुड़े 4 मरीज शामिल हैं। सेहत विभाग की तरफ से आज जिले में 1,120 शक्की मरीजों के सैंपल लिए गए जबकि 1067 की रिपोर्ट प्राप्त हुई। अब तक जिले में कुल 58,672 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 55,938 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 1223 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है।

गढ़शंकर में सिविल अस्पताल के दो कर्मियों समेत 5 पाॅजिटिव केस मिले

उपमंडल में सोमवार को 5 नए केस सामने आए, जिनमें दो सिविल अस्पताल गढ़शंकर के कर्मचारी हैं व 3 ग्रामीण क्षेत्र से हैं। अब तक सिविल अस्पताल के 12 कर्मी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। शहर में अब तक 101 पाॅजिटिव केस आ चुके हैं, जिसमें से 35 एक्टिव केस हैं, दो की मौत हो चुकी है और 64 ठीक हो चुके हैं।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 102 पाॅजिटिव केस आ चुके हैं, जिनमें से 21 एक्टिव केस हैं और एक की मौत हो चुकी है जबकि 80 मरीज ठीक हो चुके हैं। सिविल अस्पताल के एसएमओ डाॅ. टेक राज भाटिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्टिव 35 केस में से 28 होम क्वारेंटाइन हैं, तो 7 को होशियारपुर में आइसोलेट किया गया है।

अजीत नगर, मंडियाला, कैंथें मोहल्ला और ऊंची बस्सी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिशनर अपनीत रियात ने पिछले दिनों आए कोरोना पॉजिटिव मामलों के मद्देनजर स्थानीय मोहल्ला अजीत नगर, गांव मंडियाला, मोहल्ला कैंथें तहसील दसूहा और गांव ऊंची बस्सी तहसील दसूहा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। डीसी ने कहा कि इन जोन में 100 प्रतिशत सैंपलिंग 3 दिन में मकम्मल की जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34QRvAk
via
कोरोना से 4 की मौत, 43 पाॅजिटिव केस मिले, जिले में अब तक 1,538 संक्रमित, 45 की मौत, 416 एक्टिव केस, 1,077 ठीक हुए कोरोना से 4 की मौत, 43 पाॅजिटिव केस मिले, जिले में अब तक 1,538 संक्रमित, 45 की मौत, 416 एक्टिव केस, 1,077 ठीक हुए Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.