धमकी देकर फोन छीनने के आरोप में थाना सिटी मुक्तसर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हाे गया है। पुलिस को दी शिकायत में कैलाश बाबू वासी मुक्तसर ने कहा कि वह और उसका भाई चन्द्र प्रकाश बाजार से मेहनत मजदूरी करके अपने घर जा रहे थे तो शाम सवा 8 बजे जब वह बूड़ा गुज्जर रोड डीएवी स्कूल के गेट के सामने पहुंचे तो मैं अपने फाेन से बात कर रहा था तो सामने से एक बाइक पर दो नौजवान आए जिन्होंने अपना बाइक हमारे सामने रोका बाइक के पीछे बैठा नौजवान बाइक से उतरा जिसके हाथ में लोहे की राड थी उसने मुझे मारने की धमकी देकर माेबाइल छीन लिया व बाइक छीनकर भाग गया व बाइक चालक को हम दोनों भाइयों ने बाइक सहित काबू कर लिया व पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि दूसरा मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने गौरव चौहान वासी मुक्तसर को गिरफ्तार कर लिया है व दूसरे साथी तरसेम सिंह उर्फ सेमा वासी मुक्तसर की गिरफ्तारी बाकी है। दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Dc3qgT
via
No comments: