पंजाब स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से खेल संबंधी पत्र जारी कर आदेश दिए गए हैं कि वह खेल मैदान में फिजिकल फिटनेस की तैयारी खिलाड़ियों को करवा सकते हैं। इस दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस को फॉलो किया जाए। इसे देखते हुए गुरु नानक स्टेडियम के मल्टीपर्पस हाॅल में जूडो और जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों की फिजिकल फिटनेस की तैयारी शुरू करवा दी गई है। इस दौरान 12 साल से अधिक उम्र के 8 से 10 खिलाड़ी ही प्रैक्टिस के लिए आ रहे हैं। जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के साथ प्रैक्टिस करवाई जा रही है।
वहीं, दूसरी तरफ गुरु नानक स्टेडियम में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जिसका मुख्य कारण कोरोना महामारी का डर है। इसलिए खिलाड़ियों के बचाव को देखते हुए कॉलेज के खेल मैदान में ही प्रैक्टिस करवाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्टेडियम में कई खेलों के खिलाड़ी प्रैक्टिस के लिए आते हैं। अगर स्टेडियम को खोल दिया जाता है तो खिलाड़ियों को गिनती के साथ अन्य लोगों की भी गिनती बढ़ेगी। जिससे सोशल डिस्टेंसिंग की उल्लंघना अौर कोरोना फैलने का डर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gHUehQ
via
No comments: