Breaking News

test

पता नहीं बताया तो 10 लोगों ने किरच घोंपकर युवक को मार डाला, आठ पर केस

प्रेम नगर ढपई के एक युवक की कुछ लोगों ने किरच मारकर हत्या कर दी। युवक दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए गया था, वहीं पर कुछ लोगों ने किसी का पता पूछा, नहीं बताया तो उन्होंने उस पर किरच के साथ हमला कर दिया। हमलावरों ने धमकियां तक भी दी कि अगर पुलिस को शिकायत की तो गर्दन काट कर फेंक देंगे। एक दिन बाद युवक की मौत के बाद पुलिस ने हत्या का आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। रवि की तीन महीने बाद ही शादी थी।

रवि की तीन महीने बाद थी शादी

घटना के चश्मदीद सरवन कुमार ने बताया कि वह 29 अगस्त को अपने दोस्त लवदीप का जन्मदिन मनाने के लिए अपने दोस्त रवि कुमार व अन्य साथियों के साथ भूतनपुरा में गए थे। वहां पर रैंबो और गोल्ला अपने 10-12 साथियों के साथ आए और उनसे किसी का पता पूछने लगे। उक्त लोगों ने रवि पर हथियारों से हमला कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां टांके लगाकर उसे घर भेज दिया लेकिन उसकी मौत हो गई। रवि की तीन महीने बाद ही शादी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If not told, 10 people killed the youth by splashing, case on eight


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lxoEqK
via
पता नहीं बताया तो 10 लोगों ने किरच घोंपकर युवक को मार डाला, आठ पर केस पता नहीं बताया तो 10 लोगों ने किरच घोंपकर युवक को मार डाला, आठ पर केस Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.