Breaking News

test

जिले में कोरोना से 49वीं मौत, दो मरीजों ने अमृतसर के अस्पताल में तोड़ा दम, 53 नए मरीज आए सामने

जिले से संबंधित दो कोरोना संक्रमित मरीजों ने अमृतसर में इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इससे पहले जिले में मृतकों की संख्या 47 थी, जोकि अब 49 हो गई है। मृतकों में बटाला निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है जोकि अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था। वह शुगर व बीपी की बीमारी से पीड़ित था। इसके अलावा बटाला निवासी 30 वर्षीय महिला ने भी अमृतसर के प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 53 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके चलते जिले में अब कुल एक्टिव मामले 698 हो गए हैं।

शुक्रवार को पॉजिटिव पाए गए मरीजों में रेलवे स्टेशन रोड गुरदासपुर की 10 वर्षीय बच्ची, फतेहगढ़ चूड़ियां का 55 वर्षीय व्यक्ति, 7 वर्षीय बच्ची, बहरामपुर का 70 वर्षीय बुजुर्ग, कादियां का 43 वर्षीय व्यक्ति, संगलपुरा मोहल्ला का 35 वर्षीय व्यक्ति, गांव थानेवाल की 34 वर्षीय महिला, गांव घुम्मणकलां की 25 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय बुजुर्ग, गांव मराड़ा की 16 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय बच्चा, आलियाचक्क का 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव उदीपुर की 30 वर्षीय महिला, खालसा एवेन्यू बटाला का 42 वर्षीय व्यक्ति, मल्ली मार्केट बटाला का 55 वर्षीय व्यक्ति, मलकपुर बटाला का 20 वर्षीय युवक, बांसा वाला बाजार बटाला की 52 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, सिटी क्वार्टर बटाला का 46 वर्षीय व्यक्ति, पंडोरी की 80 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय व्यक्ति, तालिबपुर की 30 वर्षीय महिला, तिब्बड़ी कैंट का 39 वर्षीय, 36 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय युवक, गुरदासपुर निवासी 25 वर्षीय युवती, संगलपुरा रोड गुरदासपुर की 40 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय व्यक्ति, रविदास चौक गुरदासपुर का 29 वर्षीय व्यक्ति, कलेरकलां गुरदासपुर की 29 वर्षीय महिला, गांव जागोवाल बेट का 46 वर्षीय व्यक्ति, गोपाल नगर गुरदासपुर का 60 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर गुरदासपुर की 23 वर्षीय युवती, गोपाल नगर गुरदासपुर की 55 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय व्यक्ति और 2 साल का बच्चा शामिल है। इसके अलावा जिले से संबंधित 13 लोग अन्य शहरों में पॉजिटिव पाए गए हैं।

1587 संदिग्धों की रिपोर्ट पेंडिंग
सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि अब तक जिले से संबंधित 62691 संदिग्ध लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है, जिनमें से 59798 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही है, जबकि 1587 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। जिले में अब तक कुल 2094 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस समय सिविल अस्पताल गुरदासपुर में 3, बटाला में 4, धारीवाल में 3, पठानकोट में 2, लेवल-1 फेसिलिटी में 3, मोहाली में 3, अमृतसर में 20, लुधियाना में 10, जालंधर में 9, पीजीआई में 1, दिल्ली 1 और पटियाला में 1 मरीज दाखिल है, जबकि 605 लोगों को घरों में आइसोलेट किया गया है और 33 मरीजों को अस्पतालों में शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1348 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, जिनमें से 999 बिल्कुल स्वस्थ हैं और 348 को एकांतवास में रखा गया है। जिले में इस समय 698 एक्टिव मामले हैं जबकि कोरोना संक्रमित 49 मरीजों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
49th death due to corona in district, two patients succumbed in Amritsar hospital, 53 new patients come in front


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G7C0tE
via
जिले में कोरोना से 49वीं मौत, दो मरीजों ने अमृतसर के अस्पताल में तोड़ा दम, 53 नए मरीज आए सामने जिले में कोरोना से 49वीं मौत, दो मरीजों ने अमृतसर के अस्पताल में तोड़ा दम, 53 नए मरीज आए सामने Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.