गांव जंग निवासी एक व्यक्ति ने बीते दिनों गांव के ही एक व्यक्ति से प्लाट खरीदा था। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से बेचे गए प्लाट की कीमत लेने के बाद भी प्लाट का कब्जा नहीं दिया। जब खरीददार ने कब्जा न मिलने पर अपने रुपए वापस मांगे तो घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। जब पीड़ित के भतीजे ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और वहां से फरार हो गए। इस मामले में थाना लक्खो के बहराम पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में वंशदीप सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव जंग ने बताया कि करीब 6 वर्ष पहले 2014 में निर्मल सिंह ने कुलवंत सिंह से प्लाट खरीदा था। 5 मरले प्लाट का सौदा 30 हजार रुपए मरले के हिसाब से डेढ़ लाख रुपए में तय हुआ था। निर्मल सिंह ने सौदा करने के दौरान 1 लाख 25 हजार रुपए की राशि कुलवंत सिंह को दी थी बाकी का 25 हजार रुपए कब्जा देने के बाद देना तय हुआ था।
निर्मल सिंह की ओर से तय समयानुसार आरोपी को 1 लाख 25 हजार रुपए की राशि दे दी व कागजी कार्रवाई करवा ली मगर आरोपी की ओर से प्लाट का कब्जा नहीं दिया गया। इसके बाद कई बार पंचायतें भी हुई मगर आरोपी नहीं माना। तभी निर्मल सिंह ने आरोपी कुलवंत सिंह से प्लाट के दिए गए 1 लाख 25 हजार रुपए वापस मांगे मगर आरोपी इसके लिए भी आनाकानी करता रहा व बीती 26 अगस्त को आरोपी ने साथियों सहित निर्मल सिंह के घर में घुसकर उसके भतीजे वंशदीप पर तेजधार हथियारों से वार कर उसे घायल कर दिया।
लक्खो के बहराम थाना के एएसआई राम प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने घायल वंशदीप के बयानों के आधार पर कुलवंत सिंह व उसके भाई बलवंत सिंह उर्फ लक्खा पुत्र रूड़ सिंह, कुलवंत सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह उर्फ जस्सा पुत्र रंगा सिंह निवासी गांव जंग व उनके 3 अज्ञात साथियों पर धारा 452, 323, 506, 148 व 149 के तहत मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jvhDVr
via
No comments: