थाना सदर की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में चोरी हुई तीन भैंसों, छोटा हाथी और एक बोलेरो गाड़ी समेत 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार हैं।
थाना सदर के एसएचओ सुखराज सिंह ने बताया कि 24 अगस्त की रात को दिलबाग सिंह निवासी गांव मूलियांवाल की गली में खड़ी बलेरो मैक्स गाड़ी चोरी हो गई थी, इस संबंधी मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के बाद गत रात को न्यू अमृतसर में छापेमारी कर 2 युवकों को पकड़ा गया, इनसे चोरी की हुई बुलेरो मैक्स गाड़ी बरामद हुई है।
आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ काका निवासी हसनपुर और शमशेर सिंह शेरा निवासी थरीएवाल थाना मजीठा के तौर पर हुई। एसएचओ ने बताया कि आरोपी चोरी के बाद अमृतसर में किराए पर घर लेकर रहते हैं।
जब तक वह उस व्हीकल को आगे बेच नहीं देते वह किराए के घर में ही रहते थे। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों को न्यू अमृतसर से पकड़ा गया है, जहां वह किराए के घर में रह रहे थे। दूसरे मामले में 29 जुलाई को गांव बल से किसान चूहड़ सिंह की 3 भैंसे चोरी हुई थी।
इस संबंधी मामले की जांच के दौरान 6 आरोपियों को नामजद किया गया, इसके बाद गत रात को गांव राजूवाल और गांव बग्गा से 3 आरोपियों को पकड़कर चोरी की गई तीनों भैंसें और छोटा हाथी बरामद कर लिया है।
पकड़े आरोपियों की पहचान मंगा मसीह गांव राजूवाल थाना घुम्मण कलां, अजयपाल निवासी राजूवाल और जगजीत सिंह निवासी गांव बग्गा के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले उक्त मंगा मसीह को पकड़ा गया था, जिसकी निशानदेही पर उसके दो साथियों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन आरोपी इस मामले में अभी फरार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hvOklb
via
No comments: