वीकेंड कर्फ्यू में बाजार रहे बंद, बिना कारण घूमते लोगों को पुलिस ने वापस लौटाया, नहीं माने तो काटे चालान
काेराेनाकाल के चलते प्रदेश सरकार के वीकेंड पर दो दिन कर्फ्यू की घोषणा के बाद शनिवार को जिले के सभी प्रतिष्ठान व बाजार बंद रहे तो वहीं रोड पर ट्रैफिक की आवाजाही ज्याे की त्याें बरकरार रही। जिला प्रशासन की ओर से कर्फ्यू को सख्ती से लागू करवाने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई। शनिवार को शहर व छावनी क्षेत्र के प्रत्येक चौराहे पर पुलिसकर्मियों ने बिना वजह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से पूछताछ की। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना वायरस महामारी से बचाव को लेकर जारी कर्फ्यू के चलते शहरवासियों ने भी अपना पूरा सहयोग दिया।
वहीं कुछ लोग बिना वजह सड़कों पर निकले तो पुलिस ने उन्हें वापस घरों को लौटाया। इस दौरान कुछ लोग जरूरी काम से घरों से बाहर निकले तो उन्हें कारण पूछकर अपने गंतव्य की ओर जाने दिया गया। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने व समय-समय पर हाथ साफ करने के लिए भी प्रेरित किया।
सिटी बस अड्डा प्रधान बोले...बसों को बंद करने का नहीं आया था फरमान, इसलिए 20 बसों को चलाना पड़ा
कोरोना वायरस महामारी से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से कर्फ्यू की घोषणा के बाद जिला प्रशासन की ओर से उसे जिले में लागू करवा दिया गया मगर सरकारी बसें ज्याें की त्याें सड़कों पर दौड़ती दिखाई दी। इसे लेकर लोगों में खूब चर्चा रही कि क्या कोरोना मात्र दुकानों या बाजारों में घूमने से ही फैलता है। सरकारी बसों में ट्रैवल करने से कोरोना बीमारी का कोई खतरा नहीं।
इसे लेकर किसी के पास कोई जवाब नहीं। वहीं दूसरी ओर जब पूरे प्रदेश मेंं कर्फ्यू लगाया गया है तो बसों में जाएगा कौन। इसी को लेकर जब बस अड्डा में जाकर इसकी जांच की गई तो अड्डे से निकलने वाली प्रत्येक बस में मात्र 5 से 7 सवारियां बैठी नजर आई। इसके चलते कर्फ्यू के दौरान बसों को चलाने का कोई मंतव्य नजर नजर नहीं आया।
इसके अलावा शहर के मुख्य मार्गों पर भी अन्य जिलों से आने-जाने वाले वाहन गुजरते रहे जिन्हें पुलिस की ओर से रोककर पूछताछ की व चेकिंग की गई। सिटी बस अड्डा प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया शनिवार को प्रदेश में कर्फ्यू के दौरान उन्हें बसें बंद करने की सरकार की ओर से कोई लेटर प्राप्त नहीं हुई जिसके चलते शहर बस अड्डा से 15 रोडवेज बसें तो 5 निजी बसें चली हैं। उन्होंने कहा कि बसों में सवारियों की संख्या कम होने कम बसें चलाई गईं।
मल्लांवाला में 10 लोगों के काटे चालान
ट्रैफिक पुलिस ने मल्लांवाला-मखू रोड स्थित थाने के प्रभारी जसविंदर सिंह बराड़ के दिशा निर्देश के तहत अधूरे डॉक्यूमेंट, बिना मास्क, बाइकों पर ट्रिपल सवारी, बिना हेलमेट वाले 10 लोगों के चालान काटे गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lv6equ
via
No comments: