Breaking News

test

5 माह में भरा 2.60 करोड़ जुर्माना, इतने में हर व्यक्ति को मिल जाते 2 एन95 मास्क

शहर में कोरोना के मामले और मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद लोग मास्क नहीं पहन रहे। अप्रैल से अगस्त तक 5 माह में पुलिस ने 56 हजार लोगों के मास्क न पहनने के चालान काटे और 2.60 करोड़ रुपए जुर्माना वसूला। इतने में हर शहरवासी को 2 एन-95 मास्क दिए जा सकते हैं। यह होलसेल में एक मास्क 22 रुपए में मिलता है।

इतना जुर्माना भरने के बावजूद लोग लापरवाही दिखा रहे हैं। रोजाना शहर में 100 से 200 चालान सिर्फ मास्क न पहनने के होते हैं। सीपी राकेश अग्रवाल ने बताया कि सावधानी बरतना जरूरी है, लेकिन नियम उल्लंघना करने वालों को चालान काटे जा रहे हैं। लोग जुर्माना भरने की जगह मास्क इस्तेमाल करने शुरू करें तो बेहतर रहेगा।

एक हजार एफआईआर, 1150 लोग काबू

पुलिस ने करीब एक हजार लोगों पर कोविड-19 के नियम तोड़ने पर एफआईआर दर्ज कर 1150 लोगों को गिरफ्तार किया। सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर 2196 लोगों का चालान काटा गया। इसमें 2.26 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया। सोशल डिस्टेंसिंग के 256 लोगों के चालान काटकर 4.96 लाख जुर्माना लिया गया। साथ ही क्वारेंटाइन नियमों तोड़ने पर 41 लोगों का चालान काट 77 हजार जुर्माना वसूला गया।

जुर्माना भरने की बजाय मास्क पहनें तो बेहतर

लोगों की जिंदगी बचाने के लिए नियमों का पालन जरूरी है। मगर वह अपने साथ घरवालों की जिंदगी भी दांव पर लगा रहे हैं। मगर इस जुर्माने के पैसों से पूरे शहर को मास्क बांटे जा सकते हैं। इससे हजारों परिवारों के घर का राशन चलाया जा सकता है। लोगों को चाहिए कि वह जुर्माना भरने की जगह लोगों की मदद करने में पैसे लगाएं। -गगनप्रीत सिंह, एडवोकेट



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
2.60 crore fine in 5 months, so every person gets 2 n 95 masks


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jrCKbs
via
5 माह में भरा 2.60 करोड़ जुर्माना, इतने में हर व्यक्ति को मिल जाते 2 एन95 मास्क 5 माह में भरा 2.60 करोड़ जुर्माना, इतने में हर व्यक्ति को मिल जाते 2 एन95 मास्क Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.