Breaking News

test

हथियार से युवक पर हमला, केस

शहर में दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट के मामले हुए। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में सेक्टर-24 के रहने वाले सेवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि अमु, काकू, शालू और उनके साथियों ने मिलकर उनके भाई सुरिंदर उर्फ सत्ता पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया है।

घटना 29 अगस्त की है जब सुरिंदर अपने घर के पास खड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपी आए और उस पर हमला कर दिया। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए 16 अस्पताल लेकर जाया गया। जहां पर पुलिस ने पीड़ित के बयान लेने के बाद केस दर्ज कर लिया है।

दूसरे मामले में सेक्टर-38 के रहने वाले नीरज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि सुनील, ज्ञानी और उनके साथियों ने मिलकर उनके व उनकी माता के साथ मारपीट की है। मामले में पलसोरा चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सेक्टर 56 के रहने वाले सुनील के रूप में हुई है। घटना 28 अगस्त की है
जब आरोपी ने सेक्टर 56 में मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31FRnBF
via
हथियार से युवक पर हमला, केस हथियार से युवक पर हमला, केस Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.