जहरीली शराब के कारोबार को खत्म करने के लिए पुलिस ने सतलुज नदी के साथ लगते हरीके इलाके में ड्रोन कैमरों की मदद से गांव मराड़ क्षेत्र से 7 हजार लीटर लाहन बरामद की है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि इस मामले में नामजद 7 आरोपियों की सर्च के लिए छापेमारी शुरू की है। टीम ने सात किश्तियां और 6 चालू भट्टियां बरामद की हैं। टीम में 125 पुलिस अधिकारियों और मुलाजिमों ने आबकारी विभाग और वन विभाग के अफसर थे।
नदी के दलदल वाले हिस्से में ड्रोनों की सहायता से तलाशी मुहिम चलाई गई थी। ड्रोन कैमरों से खींची फोटो गांवों के लोगों को दिखाई गई और लोगों द्वारा दी जानकारी पर दलेर सिंह, कुलबीर सिंह, लाली, मनजीत सिंह, फुंमण सिंह, मोहन सिंह और बलविंदर सिंह उर्फ निम्मा पर हरीके थाने में आबकारी कानून के अधीन एफआईआर दर्ज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jjdnIF
via
तरनतारन में ड्रोन की मदद से रेड, 7000 लीटर लाहन बरामद
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: