मौसम में शनिवार सुबह बदलाव होने से मौसम सुहाना हो गया। शहर के कुछ इलाकों में जहां तेज बारिश हुई। वहीं, कहीं हल्की बारिश ने मौसम बदला। इससे तापमान में भी बदलाव हुआ। शनिवार को शहर में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह की नमी 85 फीसदी दर्ज की गई। शाम की नमी 69 फीसदी दर्ज की गई।
आगे क्या: राहत रहेगी जारी
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार-सोमवार को मौसम साफ ही रहेगा। पहली सितंबर को मौसम बदलने की संभावना है। सितंबर के पहले दिन ही बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान भी 32-33 डिग्री और न्यूनतम 25-26 डिग्री रहने की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34HbtO5
via
20 एमएम बारिश ने दिलाई उमस से राहत, 1 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: