Breaking News

test

साइकिल सवार को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत

कस्बा पट्टी में अनाज मंडी के पास साइकिल पर दवा लेने जा रहे बुजुर्ग को 2 मोटरसाइकिल सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसी दौरान राहगीरों ने बुजुर्ग को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना पट्टी की पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।

वार्ड नंबर-4 निवासी सुखजिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 26 अगस्त को उनके 65 वर्षीय पिता सूरत सिंह साइकिल से दाना मंडी पट्‌टी के पास एक निजी अस्पताल से दवा लेने गए थे। जब वह दाना मंडी के पास चौक को क्राॅस करने लगे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवारों ने जोर से उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता घायल होकर नीचे गिर गए अाैर सिर पर गंभीर चोटें लग गईं। लोगों ने बुजुर्ग पिता को एक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। एएसआई सविंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों पर केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32uYHiU
via
साइकिल सवार को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत साइकिल सवार को बाइक सवारों ने मारी टक्कर, मौत Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.