पुलिस ने दो मामलों में 50 बोतल शराब और 50 लीटर लाहन बरामद करके दो व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत दो थानों में मामले दर्ज किये हैं। एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस सहित गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के संबंध में गांव अलीके को जा रही थी तो इस दौरान उनको मुखबिर ने सूचना दी कि सतनाम सिंह पुत्र सजावर सिंह निवासी गांव हबीबके जो शराब बेचने का आदी है जो अब अपने घर के बाहर हवेली में शराब की ट्यूब रखकर बेच रहा है।
यदि छापेमारी की जाए तो उसके पास से शराब बरामद हो सकती है। पुलिस ने छापेमारी कर मौके से भागने में कामयाब हो गया, पर वहां से 50 बोतल शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना कुल्लगढ़ी पुलिस कार्रवाई की जानकारी देते हुए एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित गांव नूरपुर सेठों, बाजीदपुर, रुकना बेगू, साईआंवाला आदि में गश्त कर रहे थे तो इस दौरान उनको गुप्त सूचना मिली कि नछत्तर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी गांव वा जो इस समय अपने घर के अंदर आंगन में गैस के चूल्हे पर भट्टी लगाकर शराब निकालने की तैयारी कर रहा है। इस पर जब पुलिस ने छापेमारी की गई तो नछत्तर सिंह मौके से फरार हो गया परंतु मौके से 50 लीटर लाहन और भट्ठी का सामान बरामद किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2EuedUb
via
No comments: