Breaking News

test

25 लाख रुपए से बन रहे उच्ची पुली नाले का काम 20 दिन से बंद, लोग बोले-जल्द निर्माण पूरा कराए निगम

ठेकेदार को पेमेंट न होने के चलते एक महीना पहले ढांगू रोड स्थित नाले के हो रहे निर्माण का काम पिछले 20 दिन से बंद पड़ा है। इसके चलते इलाका नत्थू नगर के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि करीब एक महीना पहले काम शुरू हुआ था जो अब बंद पड़ा है। नाले के निर्माण का काम लटक जाने से नाले के साथ सटे करीब 50 घरों के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि निगम ने लाखों रुपए खर्च कर नाले को पक्का करने का काम तो शुरू करवा दिया, लेकिन मात्र 10 दिन बाद ही काम बंद हो गया। अब बरसात का मौसम है।

नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इसमें से निकलने वाले कीड़े हमारे घरों में घुस रहे हैं, जिससे लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने निगम से मांग की है कि काम जिन भी हालातों में बंद पड़ा है। यदि ठेकेदार को पेमेंट नहीं हुई तो उसे तुरंत पेमेंट करवा काम चालू करवाया जाए। लोग परेशान हैं। बता दें कि एमएलए अमित विज के प्रयास से निगम नाले को पक्का करने के लिए 25 लाख खर्च कर रहा है, जिसका काम 3 महीने में पूरा किया जाना है। परंतु अब पिछले 20 दिन से काम बंद होने के कारण आसपास के लोग परेशान हैं। निगम को परवाह नहीं है। लोगों ने जल्द काम को शुरू करवाने की मांग की है।

घरों में घुस रहे कीड़े : शमां कुमारी
नत्थू नगर निवासी शमा कुमारी ने कहा कि हमारा घर नाले के किनारे पर है नाले का काम शुरू हुआ था जो अब पिछले कई दिनों में अधर में लटका हुआ है। बरसात का मौसम है। नाले में से कीड़े निकलकर उनके घरों में जा रहे हैं, जिससे परेशान हैं। नाले का काम जल्द शुरू करवाया जाना चाहिए।

50 घरों के लोग परेशान : सुरेंद्र
सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जब से नाले का काम बंद पड़ा करीब 50 घरों की आबादी परेशान हैं। नाले के अधूरे काम के कारण कई बार लोग नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। ठेकेदार की रुकी पेमेंट
उन्हें देकर निगम को चाहिए ताकि बंद पड़े नाले के निर्माण का काम तुरंत चालू करवाया जाए।

नाले में गिर हो चुका घायल : किशन
मोहल्लावासी किशन सिंह ने कहा कि कुछ दिन पहले रात के समय बिजली बंद हो गई और मैं बाबा मदन वाली गली से जैसे ही नाले को क्रास करने लगा तो अंधेरा होने के कारण मैं नाले में जा गिरा। क्योंकि चलती गली के बीच में बने नाले के ऊपर अभी तक पुली नहीं डाली गई थी। निगम को जल्द काम शुरू करवाना चाहिए।

पेमेंट को लेकर थोड़ी दिक्कत थी : ठेकेदार
नाले के बंद पड़े काम को लेकर ठेकेदार मोहित पाल जोनी से बात की तो उनका कहना था कि पेमेंट को लेकर थोड़ी दिक्कत आ रही थी। दूसरा बरसात भी काम में खलल डाल रही थी, जिसके चलते काम बंद रहा। लेकिन अब शीघ्र ही काम को शुरू करवा दिया जाएगा।

बरसात के कारण बंद किया था निर्माण कार्य : एसडीओ
निगम के एसडीओ परमजोत सिंह ने कहा कि बरसाती मौसम के कारण काम रोक दिया गया था। अब शीघ्र ही अगले हफ्ते तक काम शुरू करवा दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The work of the Upper Puli drain being constructed for 25 lakh rupees has been closed for 20 days, people said that the corporation should complete the construction soon


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YICTPP
via
25 लाख रुपए से बन रहे उच्ची पुली नाले का काम 20 दिन से बंद, लोग बोले-जल्द निर्माण पूरा कराए निगम 25 लाख रुपए से बन रहे उच्ची पुली नाले का काम 20 दिन से बंद, लोग बोले-जल्द निर्माण पूरा कराए निगम Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.