शहर के पांचवें सबसे महंगे इलाके में 35 साल से 8 करोड़ की जमीन पर कब्जा करके बैठे लोगों के घर निगम ने तोड़े
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने शुक्रवार को कबीर पार्क में 35 साल से दबाई गई 8 करोड़ की बेशकीमती प्रापर्टी का कब्जा लिया। यह जगह शहर के पॉश इलाकों में चौथे नंबर पर मानी जाती है। वहीं दो हजार गज के करीब इस जगह पर 32 परिवार स्थायी निर्माण करके रह रहे थे।
इस कार्रवाई में एक डयूटी मेजिस्ट्रेट, एक एसीपी, दो एसएचओ. 80 पुलिस मुलाजिम, ट्रस्ट के एक एक्सईएन, तीन एसडीओ, 5 जेई और लेबर के 45 मुलाजिम शामिल रहे। जिन्होंने दो जेसीबी और 6 ट्रालियों की मदद से कब्जे हटाने के बाद कब्जाधारियों का सामान उनके ठिकानों तक पहुंचाया।
40 हजार प्रति गज दाम
प्रॉपर्टी के दाम माझा जोन प्रापर्टी डीलर एसो. के पंजाब प्रधान संजीव रामपाल के मुताबिक कबीर पार्क मार्केट वैल्यू के हिसाब से शहर की पांचवीं सबसे महंगी जगह है। जहां रिहायशी प्लाट का रेट 40 हजार प्रति गज और कामर्शियल प्लाट का रेट प्रति गज 1 लाख के करीब है। वहीं रणजीत एवेन्यू में रिहायशी जगह का रेट 60 हजार प्रति गज तो बसंत एवेन्यू में 60 हजार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31CQ8Dl
via
No comments: