कनाडा की पीआर दिलाने का झांसा देकर ट्रैवल एजेंट दंपति ने 4.40 करोड़ रुपए ठग लिए। खरड़ पुलिस ने रायकोट के अमनदीप सिंह की शिकायत पर खरड़ सनी इन्क्लेव के राजेश शर्मा और पत्नी ज्योति शर्मा के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता अमनदीप सिंह ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में डायरेक्टर है। शिकायतकर्ता के मुताबिक पंजाबी महिला गायक का पति उसका जानकार है। उसके जरिए 2016 में उसकी आरोपी राजेश शर्मा से मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे कहा कि वह पत्नी ज्योति शर्मा के साथ मिल घर में ही ट्रैवल एजेंट का ऑफिस चलाता है।
राजेश ने कनाडा की कंपनी से अच्छे संबंंध होने की बात की। शिकायतकर्ता ने पूरे परिवार की कनाडा की पीआर दिलाने के लिए कहा और सारे दस्तावेज उसे दे दिए। मगर फिर आरोपियों ने कम से कम 10 लोगों का ग्रुप होने पर ही पीआर मिलने की बात बोली। इसके चलते शिकायतकर्ता ने रिश्तेदारों से बातचीत कर 10 लोग इकट्ठा किए। उसने सभी की तरफ से 4.40 करोड़ रुपए आरोपियों को दे दिए। पैसे लेने के कई महीने बाद आरोपियों ने उसे वीजा न लग पाने की बात कही। मगर जब शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर पता लगाया तो सामने आया कि आरोपियों ने कोई फाइल ही नहीं लगाई थी। उन्होंने आरोपियों से पैसे मांगे तो चेक दे दिए, जो बाउंस हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G4To21
via
No comments: