Breaking News

test

मक्खन माजरा में मिला जिंदा मोर्टार

मक्खन माजरा के पास मौजूद जंगल में रविवार दोपहर जिंदा मोर्टार मिला है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि मौलीजागरां की रहने वाली मंजू अपने पति के साथ जंगल में गई थी। इस दौरान उसने एक मेटल का पीस पड़ा हुआ देखा और इस बारे में अपने पति को बताया। उसके पति ने मेटल के पड़े उस टुकड़े को देख पहचान लिया कि यह जिंदा मोर्टार है। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को और लोगों ने सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर एरिया पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीम समेत अन्य टीमें पहुंच गई। मौके पर पहुंची टीमों ने आसपास के लिए कॉर्डन करते हुए बम पास मौजूद जगह को रेत की बोरियों से कवर कर दिया है जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो। खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल सका कि यह जिंदा बम है या डिफ्यूज किया हुआ बम है। पुलिस चंडी मंदिर से आने वाली आर्मी का इंतजार कर रही थी। उसके बाद ही यह तय हो पाएगा कि यह जिंदा बम है या डिफ्यूज किया हुआ बम है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34MWUsk
via
मक्खन माजरा में मिला जिंदा मोर्टार मक्खन माजरा में मिला जिंदा मोर्टार Reviewed by Dibyendu on 17:32 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.