थाना मक्खू के अधीन गांव मुंडी छुरी रेलवे क्रासिंग के नजदीक चार लुटेरे बाइक सवार एक लिमिटेड कंपनी के मुलाजिम से 55 हजार रुपए की नकदी सहित एटीएम और अन्य जरूरी दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। पुलिस को दिए बयान में अजयपाल सिंह पुत्र बलविन्दर पाल सिंह निवासी जगराओं जिला लुधियाना ने बताया कि वह दिल्ली की एक कंपनी में बतौर सीएसओ काम करता है जो कंपनी की तरफ से लेडीज ग्रुप को ऋण देकर किश्तों के द्वारा वापस लेते हैं।
अजयपाल सिंह ने बताया कि वह अपने मोटरसाइकिल पर धर्मकोट से किश्तें लेने के लिए चौकी जोगेवाला एरिया में आया था। जब वह गांव मुंडी छुरी रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा तो चार लुटेरे जो मोटरसाइकिलों पर थे ने उसकी किट में पड़ी हुई 55 हजार रुपए नकदी, मोबाइल फोन, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और एचडीएफसी बैंक का एटीएम जबरदस्ती छीन कर फरार हो गए। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ 379-बी आइपीसी के तहत मामला दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2D2RQ7J
via
No comments: