खुद को प्राइवेट बैंक मुलाजिम बता दो ठगों ने व्यक्ति को होम लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद उसके दस्तावेजों पर एक्टिवा और दो कीमती मोबाइल फाइनेंस करवा डेढ़ लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित के बैंक खाते से किश्तें कटी तो ठगी का पता चला। मगर इस कारण उसके खाते से 26 हजार रुपए निकल गए। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी।
टिब्बा पुलिस ने सुरजीत कॉलोनी के राकेश की शिकायत पर शास्त्री नगर के गुरमुख चौहान और आनंदपुरा के सनी के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। सब-इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मजदूरी करता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक नवंबर 2018 में उसके जानकार ने आरोपियों से उसकी मुलाकात कराई थी। उसने मकान बनाने को लोन लेना था।
आरोपियों ने खुद को प्राइवेट बैंक के मुलाजिम बताया। उन्होंने उसे घर पर 3-4 लाख रुपए लोन दिलाने की बात कही। शिकायतकर्ता ने आरोपियों की बातों में आकर उसे दस्तावेज दे दिए। आरोपियों ने लोन के पेपर होने की बात कह कई जगह शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर करवाए, लेकिन फिर लोन के लिए टाल-मटोल की। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के खाते से किश्त कटनी शुरू हो गई। जब उसने चेक कराया तो पता चला कि आरोपियों ने उसके दस्तावेजों के आधार पर एक्टिवा और दो फोन फाइनेंस करवाए हुए थे।
डेढ़ साल थाने के चक्कर काटे, काम भी छूटा, फिर हुई कार्रवाई
पीड़ित ने बताया कि उसने 2019 में सीपी दफ्तर में शिकायत दी थी। इसे पहले ईओ विंग में भेजा गया। फिर कई अफसरों के पास शिकायत गई। इसी तरह वह थाने और अफसरों के ऑफिस में चक्कर लगाता रहा। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह इंसाफ के लिए थाने जाता रहा। लेकिन बाद में पता चला कि उसे परेशान किया जा रहा था। इतने चक्कर लगाए कि उसका काम भी छूट गया। घर पर रोटी बनाने तक के लिए राशन नहीं था। इसके बाद उसने कार्रवाई न कराने की सोचकर जाना छोड़ दिया, लेकिन अब डेढ़ साल बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lxeExC
via
No comments: