Breaking News

test

गेट खोलते ही 22 युवकों के साथ घर में घुसकर सरपंच ने बरसाईं गोलियां, युवक की हत्या, तीन के पैर तोड़े

गांव पतरेवाला में शनिवार देर रात 3 युवक पुलिस वर्दी में आए और एक घर का दरवाजा खटखटाकर बोले- गेट खोलो पुलिस आई है। जैसे ही गेट खुला गांव का सरपंच 20 -22 युवकों के साथ घर में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। तेजधार हथियारों हमला कर घर के एक युवक बब्बर (25) की हत्या कर दी। बचाव करने जो भी आया उस भी हमला कर दिया।

युवक मी सहित 3 लोगों के पैर तोड़ दिए। गोलियाें की आवाज सुनकर लोग इकट्‌ठे होने लगे तो हत्यारे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। रात्रि के समय ही सभी को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि हत्या चुनावी रंजिश के चलते हुई है। पुलिस ने धारा 302 के तहत सरपंच गुरविन्द्र सिंह, बंटी बॉबी, शंमी, वरिन्दर और अन्य अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

गोलियों की आवाज सुन लोग इकट्‌ठा होने लगे तो भाग गए आरोपी
मरने वाले बब्बर के ताया मलकीत सिंह ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से चुनावी रंजिश थी। थानों और अदालतों में केस चल रहे हैं। रात को पुलिस की वर्दियां दिखाकर खेल खेला गया। हमलावरों में गांव का मौजूदा सरपंच गुरविन्द्र सिंह भी था। आसपास के लोगों व अन्य परिवार के लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने बब्बर को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ताया की जुबानी- चुनाव के समय जाति सूचक शब्द पर हुआ था विवाद

रात के करीब 11 बजे रहे होंगे। घर में सभी लोग सो रहे थे। अचानक किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया। देखा तो पुलिस की वर्दी पहने तीन लोग खड़े थे। पुलिस मुलाजिम समझकर दरवाजा खोल दिया। जैसे ही दरवाजा खोला। अचानक गांव का सरपंच करीब 20-22 युवकों के साथ घर में घुस गया और फायरिंग और गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद बब्बर पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले में बब्बर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसके बचाव में जो भी सामने आया उसे पीटा गया। बचाव में आई उसकी मां ईस्सर कौर, भाई देवेन्द्र सिंह व बब्बी के चाचे के लड़के अंग्रेज को भी बुरी तरह से पीटा। मारपीट में 3 लोगों के पैर तोड़ दिए। रात्रि के समय ही सभी को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। सरपंची के चुनाव के दौरान सरपंच के सहयोगियों ने बब्बर को जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर तकरार हुई थी।

आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे : पुलिस
घटना का पता चलते ही थाना खुईखेड़ा के प्रभारी बलविंदर सिंह व डीएसपी फाजिल्का जसवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। डीएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा घायलों के साथ बातचीत करके उनके बयानों पर हमलावरों खिलाफ धारा 302 और अन्य धाराओं के अंतर्गत सरपंच गुरविन्द्र सिंह, बंटी बॉबी, शंमी, वरिन्दर और अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
As soon as the gate was opened, the sarpanch raided the house with 22 youths, fired bullets, killed the young man, broke the legs of three.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/31FPi8P
via
गेट खोलते ही 22 युवकों के साथ घर में घुसकर सरपंच ने बरसाईं गोलियां, युवक की हत्या, तीन के पैर तोड़े गेट खोलते ही 22 युवकों के साथ घर में घुसकर सरपंच ने बरसाईं गोलियां, युवक की हत्या, तीन के पैर तोड़े Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.