Breaking News

test

नगर पंचायत मुदकी में तैयार की गई 22 कंपाेस्ट पिट, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर तैयार की जाती है जैविक खाद

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रुल 2016 की हिदायतों के अनुसार नगर पंचायत मुदकी की तरफ से समूह वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए रेहड़ियां लगाई गई हैं जिनसे गिला और सुखा कूड़ा अलग-अलग इकट्ठा किया जाता है। नगर पंचायत मुदकी के कार्य साधक अफसर अमृतलाल ने बताया कि पंजाब सरकार की हिदायतों के मुताबिक पूरे पंजाब में डोर-टू-डोर कलेक्शन कर के कचरे को अलग-अलग रूप में निपटारा करने, किचन वेस्ट से जैविक खाद बनाने, सूखे कचरे और रासायनिक मटीरियल को छांट कर उसकी फिर प्रयोग और बिक्री करनी, इलेक्ट्राॅनिक वेस्ट और डोमेस्टिक हजारदडोज वेस्ट का अलग-अलग निपटारा करना शामिल है।

जिसके अनुसार नगर कौंसिल मुद्दकी की तरफ से गिले कूड़े का निपटारा करने के लिए कम्पोस्ट यूनिट बनाया गया है जिसके अधीन 22 कम्पोस्ट पिट बनाई गई है, जिनमें तीन सरकारी स्कूल, शहादत पार्क और वाटर वर्क्स शामिल है जहां गीले कूड़े से खाद तैयार की जा रही है। रसोई के गीले कचरे का घरों में ही निपटारा करने के लिए लोगों को होम कम्पोस्टिंग की प्रशिक्षण भी दी जा रही है।

इसके अलावा सूखे कचरे का निपटारा करने के लिए शहादत पार्क में एमआरएफ का निर्माण शुरू हो चुका है। एमआरएफ के द्वारा प्लास्टिक के लिफाफों, प्लास्टिक की बोतलों, रबड़, गत्ता, कांच और ओर मटीरियल को अलग -2 रख कर उन को सेल किया जाएगा जिसके द्वारा सूखे कचरे का निपटारा होगा।

डंप को छानने के लिए मंगवाई गई है मशीन

नगर पंचायत मुद्दकी द्वारा रिहायशी और कमर्शियल एरिया में से इकट्ठा किए हुए कचरे को लंबे समय से डम्प पर ले जाया जाता था जो कि फरीदकोट रोड पर स्थित है। डम्प को खत्म करने या छानने के लिए मशीन मंगवाई जा चुकी है जिस के द्वारा डम्प को छाना जाएगा। डम्प में से पैदा हुई जैविक खाद को किसानों को सेल की जाएगी, जो कि फसल के लिए उपयोगी होगी। डम्प से अलग किए हुए प्लास्टिक के लिफाफों को बैलिंग मशीन जो कि नगर पंचायत मुद्दकी में आ चुकी है के द्वारा निपटारा किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Organic fertilizer is prepared by collecting 22 compost pits, door-to-door waste collection in Nagar Panchayat Mudki.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32mMBIo
via
नगर पंचायत मुदकी में तैयार की गई 22 कंपाेस्ट पिट, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर तैयार की जाती है जैविक खाद नगर पंचायत मुदकी में तैयार की गई 22 कंपाेस्ट पिट, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर तैयार की जाती है जैविक खाद Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.