Breaking News

test

13 एमएम बारिश से 4 डिग्री लुढ़का पारा, उमस से राहत

शहर में शुक्रवार की सुबह मॉनसून की झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने एक तरफ उमस से बड़ी राहत दी। वहीं, पूरा दिन हवाएं चलने से गर्मी से राहत रही। मौसम महकमे के सुबह हुई बारिश के चलते अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 4 डिग्री लुढ़का। हालांकि अब आगे मौसम इसी तरह रहने वाला है। अब उमस और चिपचिपाती गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने वाली है। जिले में मौसम महकमे के मुताबिक 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। आज भी आंशिक बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो वो भी 24 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। इस तरह अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सिर्फ 5 डिग्री का ही अंतर रिकॉर्ड किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QB1xx6
via
13 एमएम बारिश से 4 डिग्री लुढ़का पारा, उमस से राहत 13 एमएम बारिश से 4 डिग्री लुढ़का पारा, उमस से राहत Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.