नगर निगम हाउस की सोमवार को मीटिंग में रेवेन्यू जनरेट करने के एजेंडे पर चर्चा होगी। शहर में एंट्री करने वाले बाहरी राज्यों के कमर्शियल व्हीकल पर ग्रीन सेस लगाने का फैसला भी मीटिंग में होगा। वहीं पानी के बिल के 38 करोड़ रुपए के डिफॉल्टर्स को एक बार में जमा करवाने वाले को 10 फीसदी, दो किस्तों में जमा करवाने वालों पर 7 फीसदी और तीन किस्तों में जमा करवाने पर 5 फीसदी छूट देने का फैसला होगा। इसमें आम पब्लिक और गवर्नमेंट के कंज्यूमर शामिल हैं। इसकी रिकवरी के लिए एमसी पब्लिक को एफएम रेडियाे और न्यूज पेपर के जरिए अवेयर करेगी।
वहीं लाल डोरा से बाहर पानी के कनेक्शन को रेगुलराइज किए जाने का एजेंडा पास होगा। इसके लिए वाॅटर बाॅयलाज में संशोधित करने का एजेंडा पास किया जाएगा। इन कनेक्शन को एमसी कमर्शियल चार्जेज वसूलेगा।
इससे एमसी को रेवेन्यू आने लगेगा। एमसी की अर्बन और रूरल एरिया में करोड़ों की प्रॉपर्टी पड़ी है, उसे एमसी पांच साल में न तो लाइसेंस फीस पर दे सका न ही सेल कर सका। ऐसी प्रॉपर्टी को लीज होल्ड से फ्री होल्ड में कन्वर्जन किए जाने का मामला प्रशासन के समक्ष उठाना होगा। अगर प्रॉपर्टी लीज होल्ड हो गई तो वह करोड़ों में बिक सकेगी। शहर में लोगों की बढ़ती मांग अनुसार वीटा और वेरका की ओर से बूथ बनवाए जाने हैं।
इसके लिए प्रशासन से रिक्वेस्ट की जाए कि ज्यादा से ज्यादा एमसी लैंड पर लोकेशन देखे, ताकि बूथों के रेंट से एमसी को ज्यादा रेवेन्यू आ सके। एमसी के ट्यूबवैल और कम्युनिटी सेंटर में एटीएम बैंक खोले जा सकते हैं, जिससे एमसी को रेंट आने लगेगा। वहीं कम्युनिटी सेंटर में इनडोर और आउटडोर स्पेस एग्जीबिशन लगाने वालों को रेंट पर दिया जाए। कम्युनिटी सेंटर में खुले जिम को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप)
पर दिया जाना चाहिए।
ग्रीन बेल्ट और पार्कों में बने टॉयलेट ब्लॉक पर एडवर्टाइजमेंट डिस्पले किया जाए। इससे
रेवन्यू आने लगेगा। एमओएच की ओर से होटल्स, मीट शॉप, डाॅक्टर्स और संस्थाओं से एनओसी के चार्जेज सालाना लिए जाते हैं उन्हें बढ़ाया जाए। सेक्टर 38 महिला भवन की
जिम, कैंटीन, रूम, हाल, एग्जीबिशन के लिए रेंट पर दिए जाएं। एमसी में शामिल हुए 13 गांव में डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन की फीस शुरू की जाए।
व्हीकल के पेट्रोल और डीजल में कटाैती की जाए
एमसी ऑफिसर्स व्हीकल को पूल पर चलाएं। व्हीकल के पेट्रोल और डीजल में 20 फीसदी कटौती की जाए। नया कोई व्हीकल नहीं खरीदा जाए। शहर में खुले इटिंग जॉइंट सेंटर आगे इल्लीगल टेबल - कुर्सी लगाने वालों से दोपहर 12.30 बजे से 3 बजे के भी चार्जेज लिए जाएं। अभी शाम 7.30 बजे से 10 बजे तक टेबल कुर्सी लगाने के चार्जेज लिए जा रहे हैं। इस्टेट ऑफिस से स्टैंप ड्यूटी के चार्जेज लिए जाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gIXXvq
via
No comments: