Breaking News

test

गांव से भारी वाहन गुजरने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

गांव सिऊटी में भारी वाहन गुजरने के विरोध में लोगों ने प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। गांव वासी प्रशोत्म लाल, बनारसी दास, हंसराज ने बताया कि दरिया रावी पर चल रहे दर्जनों स्टोन क्रेशरों पर भारी वाहन रेत बजरी लाने के लिए गांव के साथ पड़ते धूसी मार्ग पर आवागमन करते हैं।

उक्त वाहन दिन रात सैकड़ों की संख्या में उक्त मार्ग पर लंबी कतारें लगाकर मार्ग के दोनों तरफ खड़े रहते हैं, जिस कारण वाहन तो दूर पैदल चलना भी लोगों को मुश्किल हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर गांव वासी प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं हो सका।
इस संबंधी लोगों का कहना है कि गांव में हैवी वाहन गुजरने के कारण एक तो सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है तथा दूसरा गांव में सारा दिन धूल उड़ती रहती है। वाहन चालक बिना किसी भय से बीच रास्ते में ही वाहन खड़े कर देते हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग से भारी वाहन गुजरने पर रोक लगाएं तथा पक्के तौर पुलिस कर्मी तैनात करें। इस मौके राहुल, सुखदेव, सनी, बसंत, तीर्थ राम, तिलकराज व बलवीर मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Expressing anger against the administration for passing heavy vehicles from the village


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2FXMjjK
via
गांव से भारी वाहन गुजरने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ जताया रोष गांव से भारी वाहन गुजरने के विरोध में प्रशासन के खिलाफ जताया रोष Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.