पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पांच महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एसएचओ मोहन लाल ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला वासी गोनियाना रोड मुक्तसर अपने घर में देह व्यापार का धंधा चलाती है। आरोपी महिला अपने घर में महिला और पुरुषों को कमरे भी देती है। यदि अभी उसके घर रेड की जाए तो महिलाएं व पुरुष अरेस्ट किए जा सकते हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच महिलाओं सहित सात लोगों को काबू कर लिया व अमरजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार उक्त महिला लंबे समय से देह व्यापार के धंधे में संलिप्त है और उक्त महिला के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। इस महिला का बेटा है जो पहले तो इसके साथ ही रहता था और अब वह अलग रह रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34TQtU6
via
5 महिलाओं सहित 7 गिरफ्तार, आरोपी महिला अपने घर में ही करवाती थी धंधा
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: