लेक्चरर ने लगाया आर्मी के कैप्टन पर झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का केस दर्ज
महिला लेक्चरर ने दिल्ली निवासी एक आर्मी के कैप्टन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर शादी करने से मुकरने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में दी है। डीएसपी सिटी ने मामले की जांच कर महिला के बयान पर नई दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
महिला बोली- पहले ही बताया था कि 5 साल बड़ी हूं...बाद में यही बहाना बनाने लगा
सुजानपुर एरिया की रहने वाली महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह एक स्कूल में लेक्चरर है। 2 वर्ष पहले उसकी फेसबुक के एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। उक्त व्यक्ति आर्मी में कैप्टन है। 3 सितंबर 2018 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए एक माल में बुलाया। उसने पहले ही बता दिया था कि वह उम्र में उससे 5 साल बड़ी है, लेकिन फिर भी व्यक्ति सहमत हो गया। करीब 6 महीने बाद उक्त व्यक्ति छुट्टी पर सुजानपुर उसके घर वालों को मिलने आया और घुमाने के लिए बाहर भी ले गया।
इस दौरान उक्त आरोपी ने उसके सामने शादी का प्रपोजल रखा और फिर शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद उक्त व्यक्ति शादी करने से मुकर गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी ऑफिस में दी। मामले की जांच डीएसपी सिटी ने की। पुलिस ने मामले की जांच कर शिकायतकर्ता लेक्चरर के बयान पर नई दिल्ली निवासी पुलकित पर 376, 420 के तहत केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gueB1T
via
No comments: