Breaking News

test

बिजली चोरी रोकने गई टीम को लोगों ने चींटियाें के ढेर पर बैठाया, बठिंडा के गांव बल्लो में पावरकॉम की टीम को बनाया बंधक

रामपुरा फूल के गांव बल्लो में बिजली चोरी रोकने के लिए गई पावरकॉम की टीम के साथ गांव के कुछ लोगों ने धक्का-मुक्की करके बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने मुलाजिमों को प्रताड़ित करने के लिए चींटियों के झुंड में बैठने पर मजबूर कर दिया। चींटियाें ने कई मुलाजिमों को काट लिया, किसी तरह पावरकॉम की टीम वहां से जान बचाकर निकली। विभाग के अफसरों ने पुलिस को शिकायत दी।

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड कर रही है। उधर, चींटियों से काटे जाने वाले मुलाजिमों को उनके सहयोगियों ने अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनको उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पावरकॉम के एसडीओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि गांव बल्लो में कुछ लोग बिजली चोरी कर रहे हैं इसकी सूचना मिली थी।

27 अगस्त को उपमंडल आफिसर नथाना और उनकी टीम बिजली कनेक्शन की चेकिंग करने गांव पहुंचे तो कुछ घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जब टीम ने कार्रवाई शुरू की ताे बूटा सिंह, रेशम सिंह, मिट्ठू सिंह, सुक्खा सिंह और कुछ अज्ञात लोगों ने टीम को से हाथापाई कर बंधक बना लिया और चींटियाें के झुंड पर बैठा दिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The team that went to stop power theft made people sit on a pile of ants, the Powercom team was held hostage in Ballo village of Bathinda


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gQttrP
via
बिजली चोरी रोकने गई टीम को लोगों ने चींटियाें के ढेर पर बैठाया, बठिंडा के गांव बल्लो में पावरकॉम की टीम को बनाया बंधक बिजली चोरी रोकने गई टीम को लोगों ने चींटियाें के ढेर पर बैठाया, बठिंडा के गांव बल्लो में पावरकॉम की टीम को बनाया बंधक Reviewed by Dibyendu on 17:09 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.