ब्रज की दुलारी राधा रानी जन्मोत्सव व श्री गणेश मूर्ति स्थापना उत्सव प्राचीन श्रीराधा कृष्ण मंदिर, राम बाग रोड पर आयोजित किया गया। जिसमें गणपति बप्पा की प्रतिमा को ढोल नगाड़ों की थाप के साथ मंदिर में लाया गया और गणपति बप्पा मोरैया के जयकारे लगाए गए। पंडित विनोद तिवारी द्वारा विधिवत पूजन करवाने के पश्चात संकीर्तन व मंगल आरती कर भगवान से विश्व शांति व स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी ने जाप भी किया। कांता गुप्ता व कृष्णा ने बताया कि हर साल मंदिर में दोनों उत्सव श्रद्धा भावना से मनाए जाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gxg6wn
via
फिरोजपुर के श्रीराधा कृष्ण मंदिर में गणेशोत्सव
Reviewed by Dibyendu
on
17:09
Rating:
No comments: